Breaking News
पूर्व सांसद आनंद मोहन 20 जून को गया दौरे पर, कार्यकर्ता सम्मेलन और क्षत्रिय सम्मेलन में होंगे शामिल, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

पूर्व सांसद आनंद मोहन 20 जून 2026 को गया जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा स्वागत समारोह में शामिल होंगे वहीं क्षत्रिय समाज के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार आनंद मोहन 20 जून को पटना के गर्दनीबाग से प्रस्थान करेंगे। फ्रेंड्स ऑफ आनंद के कार्यकर्ताओं के द्वारा जहानाबाद-गया बॉर्डर पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद कंचनपुर में कार्यकर्ताओं द्वारा उनका माल्यार्पण किया जाएगा।

मानपुर स्थित देवरानी होटल में प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।इस दौरान मिनट टू मिनट कार्यक्रम की जानकारी दी है।कहा कि आगमन से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और जोश है।

होटल देवरानी के सभागार में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा, जहां वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वजीरगंज में स्वागत समारोह में शामिल होंगे।
इसके बाद पहाड़पुर में आयोजित महायज्ञ में शामिल होंगे। उसके बाद नवादा जिले के सिरदल्ला में आयोजित क्षत्रिय सम्मेलन में भाग लेकर समाज के लोगों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रमों के समापन के बाद उनका रात्रि विश्राम मानपुर स्थित होटल देवरानी में होगा। फ्रेंड्स ऑफ आनंद के वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे।

मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, एक बना डुप्लीकेट अभ्यर्थी तो दूसरा निकला हाईटेक नकलची

गया में मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान नकल और फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। बुधवार को परीक्षा के दौरान दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल करने के आरोप में दो परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया गया।
शहर के एएन कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पहली पाली की परीक्षा के दौरान सहरसा निवासी आशीष कुमार को बबलू कुमार के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। जांच के दौरान उसकी पहचान फर्जी पाई गई, जिसके बाद उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया।
वहीं, रामरुचि कन्या प्लस-2 स्कूल परीक्षा केंद्र से नालंदा निवासी प्रिंस कुमार को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद से नकल करते हुए पकड़ा गया। परीक्षा केंद्र पर तैनात अधिकारियों ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
दोनों मामलों में केंद्राधीक्षकों के बयान पर संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नकल और फर्जी परीक्षा देने के पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

2.5 करोड़ की जमीन ठगी का खेल! फर्जी दस्तावेज़ बनाकर बोधगया का रहने वाला आरोपी दबोचा गया

गया जिले में जमीन बेचने के नाम पर 2.5 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को गया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।एसएसपी सुशील कुमार ने बुधवार को प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि वादी ने मुफस्सिल थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपित ने भूमि बिक्री का झांसा देकर उससे 2 करोड़ 50 लाख रुपये ले लिए। बाद में पता चला कि संबंधित जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे गुमराह किया गया और रकम हड़प ली गई।
इस मामले में मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इसी क्रम में कांड में संलिप्त आरोपी राजकुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी बोधगया थाना क्षेत्र के वास्तु विहार फेज-2 का निवासी बताया गया है। इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जमीन खरीद-बिक्री से जुड़े मामलों में लोगों को दस्तावेजों की पूरी जांच-पड़ताल करने के बाद ही लेन-देन करना चाहिए, ताकि इस तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके।

परीक्षा खत्म, गया जंक्शन पर ट्रेन आते हीं मची भगदड़ जैसी स्थिति, सीट के लिए खिड़की से ट्रेन में घुसे अभ्यर्थी

बिहार पुलिस मध्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा समाप्त हो

ने के बाद गया रेलवे जंक्शन पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर ट्रेन आने से पहले ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी खड़े दिखाई दिए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए RPF की टीम की तैनाती की गई थी।
प्लेटफार्म पर जैसे ही गया-पटना मेमू पैसेंजर ट्रेन पहुंची, सीट पर कब्जा जमाने की होड़ शुरू हो गई। सैकड़ो परीक्षार्थी एक साथ कोचों में चढ़ने लगे, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थिति ऐसी हो गई कि कई अभ्यर्थी कोच के दरवाजे के बजाय इमरजेंसी खिड़की के रास्ते अंदर प्रवेश करते नजर आए।
भर्ती परीक्षा के कारण एक साथ बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के लौटने से गया जंक्शन पर देर तक असामान्य भीड़ बनी रही।

ANMMCH में ‘वार्ड बॉय बना डॉक्टर’, जहर खाई महिला का करता दिखा इलाज, अस्पताल प्रशासन पर उठे सवाल

गया के ANMMCH एक बार फिर अपनी अजीबोगरीब हरकत से सुखियों में है। इस बार मामला अस्पताल की व्यवस्था और मरीजों के इलाज को लेकर सामने आया है। जहर खाकर अस्पताल पहुंची एक महिला का इलाज डॉक्टरों के बजाय वार्ड बॉय करते नजर आ रहे है।जो अस्पताल प्रशासन पर सवाल खड़ा करता है।
वजीरगंज क्षेत्र की एक महिला को जहर खाने के बाद परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए ANMMCH लेकर पहुंचे थे। इमरजेंसी में डॉक्टर की जगह वार्ड बॉय हीं इमरजेंसी गेट के बाहर मरीज का इलाज करते दिख रहे है।
महिला की हालत गंभीर थी और उसे तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता थी। लेकिन इलाज की जिम्मेदारी कथित तौर पर वार्ड बॉय संभालते दिखे।

इस मामले को लेकर जब अस्पताल अधीक्षक डॉ. एपी आनंद से पूछा गया तो तो उन्होंने कहा, “हमें इस घटना की जानकारी नहीं है।वार्ड बॉय के इलाज करने पर अचंभित होकर कहा अगर ऐसा हुआ है तो तुरंत दिखवाते है।

ऐसी व्यवस्था ANMMCH की स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता हैं। यदि डॉक्टरों की मौजूदगी में भी गैर-चिकित्सकीय कर्मी मरीजों का इलाज कर रहे हैं, तो यह मरीजों की जान के साथ गंभीर खिलवाड़ है।
वहीं महिला मरीज के परिजन से कई बार पूछा गया कि कैसे घटना हुई लेकिन वह कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।वहीं वार्ड बॉय महिला के अंदर पाइप डालकर दवा डालते दिखा।जिस पर महिला उल्टी कर रही थी।

“नौकरी नहीं, लाठियां दे रही सरकार” : गया में राजद का हमला, महंगाई-बेरोजगारी पर घेरा,दिया धरना

बिहार में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बुधवार को गया के गांधी मैदान स्थित धरना स्थल पर धरना-प्रदर्शन किया। राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र और बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जनहित के सवालों पर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया।
धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता, विधायक और पूर्व विधायक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए और आरोप लगाया कि जनता महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही है, जबकि सरकार समस्याओं से ध्यान भटकाने में लगी है।
पूर्व विधायक विनय कुमार यादव, राजद नेत्री तनुश्री और वरिष्ठ नेता रौशन मांझी ने सरकार पर तीखा हमला बोला। नेताओं ने कहा कि बिहार के युवाओं को रोजगार मांगने पर नौकरी के बजाय लाठियां मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है और बिजली, पानी, गैस जैसी बुनियादी सुविधाएं भी लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही हैं।
उनकी पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने सरकार पर समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण, युवाओं को रोजगार, भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई और आम जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

गया में ज्वेलरी लूटकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, एनकाउंटर के 24 घंटे बाद पुलिस को बड़ी सफलता

गया जिले के गुरुआ बाजार के ज्वेलर्स व्यवसाई को गोली मारकर करीब 45 लाख रुपये की लूट के मामले में गया पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। दो अपराधियों की गिरफ्तारी और मुठभेड़ के बाद अब पुलिस ने इस कांड में शामिल तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान भोजपुर जिले के 19 वर्षीय रुदल कुमार के रूप में हुई है। रुदल कुमार इस लूटकांड के मुख्य आरोपी श्रवण चौधरी का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है और घटना के बाद अपराधियों को संरक्षण तथा सहयोग दे रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान उसके घर से लूटे गए कुछ जेवरात और अन्य सामान भी बरामद किया गया हैं। इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

गया में ‘हेल्थ वॉर’! दो अस्पताल आमने-सामने, फर्जी डिग्री से लेकर इस्तीफे तक के दावों ने बढ़ाया विवाद

पटना में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब गया में दो अस्पतालों के बीच टकराव सुर्खियों में है।
गया के एपी कॉलोनी स्थित अर्श सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉ. नवनीत निश्चल और कविता निश्चल ने संयुक्त रूप से मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उसके हीं अस्पताल में काम करने वाले डॉ टी शर्मा का डिग्री फर्जी है।यह जानकारी अस्पताल को छोड़ने के बाद हुई है। वह पिछले 3 वर्षों से वहां कार्यरत थे। मरीजों का इलाज कर रहे थे।जब डॉक्टर टी शर्मा ने कथित रूप से भागने के बाद अस्पताल प्रबंधन को यह जानकारी हुई कि डिग्री फर्जी है। डॉ नवनीत निश्चल ने विदेश से डिग्री लेने पर सवाल उठाया है। फेक FMG का डिग्री बताया है।अर्श हॉस्पिटल के साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है कि फर्जी डिग्री धारक को डॉक्टर के रूप में कार्य किया है। हॉस्पिटल के दुष्प्रचार के लिए मरीज के साथ छेड़खानी कराने का आरोप लगाया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

कविता निश्चल ने बताया कि नए डॉक्टर के आने पर उन्हें धमकी दी जा रही है। डॉ टी शर्मा को फर्जी डॉक्टर बताते हुए कहा कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। ऑनलाइन एमबीबीएस का कोई कोर्स नहीं होता है।इसी दौरान सोशल मीडिया पर प्रिस्क्रिप्शन वायरल होने लगा।अस्पताल की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया।संबंधित डिग्री की मांग करने के बाद वह यहां से भाग गए।मरीज की मौत हुई थी जिसमें मरीज के परिजनों को अपस्ताल प्रबंधन के खिलाफ भड़काया गया।मरीज की मौत में अस्पताल के द्वारा कोई लापरवाही नहीं थी।

वहीं डॉ टी शर्मा ने अर्श सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल प्रबंधन के द्वारा लगाए गए आरोप को निराधार बताया है।कहा कि अगर हमारी डिग्री फर्जी है तो हमसे ज्यादा अस्पताल प्रबंधन दोषी है। सीईओ के रूप में नियुक्त थे।हजारों मरीजों की जान बचाई है।एक महिला मरीज की मौत के पूर्व हीं इस्तीफा दे चुके है।इसकी जानकारी नहीं है।उस वक्त कौन कौन डॉक्टर थे यह जांच का विषय है।छेड़खानी मामले में मरीज के परिजन ने खुद स्वीकार किया कि मारपीट कर जबरदस्ती थाना में आवेदन दिया गया है। दिल्ली मेडिकल काउंसिल से डिग्री की सत्यापन कराई जा चुकी है। दूसरा अस्पताल नहीं खुले इसे लेकर धमकी दी जा रही है।झूठा केस में फंसाने की धमकी को लेकर जिले के वरीय प्रशासनिक अधिकारी को आवेदन दे चुके है।कविता निश्चल की अपनी लोकल कंपनी की दवाई का प्रयोग करने के लिए हमेशा दवाब बनाया जाता था।कई डॉक्टरों ने अस्पताल प्रबंधन के इस रवैये से छोड़ चुके है।जिला प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटी है।जांच में सच सामने आएगा।

डॉ. टी.शर्मा
45 लाख की लूट का मास्टरमाइंड एनकाउंटर में दबोचा गया, गोली लगते ही उगल दिए सारे राज,2 अपराधियों के पैर में लगी गोली

गया जिले में ज्वेलर्स शॉप से हुई 45 लाख रुपये की नगदी और सोना लूटकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। आमस थाना क्षेत्र में आधी रात हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधियों को गोली मारकर गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाशों की निशानदेही पर लूटा गया सोना भी बरामद कर लिया गया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

गुरुआ बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुई करोड़ों की संपत्ति से जुड़ी सनसनीखेज लूट के बाद पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि लूटकांड में शामिल अपराधी किसी बड़ी वारदात की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीम सक्रिय हो गई और आमस थाना क्षेत्र के बनाही बालू घाट के पास घेराबंदी कर दी गई।

घेराबंदी के बाद अपराधियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया था। लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर ही फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान दो अपराधियों के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल होकर मौके पर ही धर दबोचे गए।

गिरफ्तार अपराधियों में मुख्य आरोपी सुजीत चौधरी और उसका साथी मल्लाह शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक सुजीत चौधरी के पैर में तीन गोलियां लगीं, जबकि उसके साथी के पैर में एक गोली लगी है। दोनों को तत्काल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच उनका इलाज चल रहा है।

अस्पताल में उपचार के दौरान हुई पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गुरुआ बाजार डकैती में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बड़ी मात्रा में सोना बरामद किया है। हालांकि बरामद आभूषणों की कुल मात्रा और कीमत का आधिकारिक खुलासा अभी नहीं किया गया है।
मुठभेड़ के दौरान तीन अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

Bihar Police Exam 2026: रेलवे ने बढ़ाई सुविधा, 14 स्पेशल ट्रेनों का टाइम टेबल जारी

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर अभ्यर्थियों की सुविधा को लेकर रेलवे ने 16 और 17 जून को विभिन्न रूटों पर कुल 14 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया है।
16.06.2026 एवं 17.06.2026 को निम्नानुसार परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा ।
रेलवे ने तो टेबल जारी किया है।इन रूटों पर परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा

1. पाटलिपुत्र से 20.00 बजे किशनगंज के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार के रास्ते चलायी जाएगाी ।

2. पटना से 21.00 बजे नरकटियागंज के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, चकिया, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया के रास्ते चलायी जाएगी ।

3. पाटलिपुत्र से 22.00 बजे अररिया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार के रास्ते चलायी जाएगी ।

4. पाटलिपुत्र से 23.00 बजे नवगछिया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन बेगूसराय, खगड़िया के रास्ते चलायी जाएगी ।

5. पटना से 23.30 बजे भभुआ के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन तारेगना, जहानाबाद, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम के रास्ते चलायी जाएगी ।

दिनांक 17.06.2026 को चलायी जाने वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेनें:

1. पटना से 07.15 बजे गया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा ।

2. बक्सर से 13.30 बजे दानापुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा ।

3. बक्सर से 18.00 बजे पटना के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा ।

4. किऊल से 12.30 बजे गया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह परीक्षा स्पेशल वाया शेखपुरा, नवादा चलायी जाएगी ।

5. गया से 17.30 बजे किऊल के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह परीक्षा स्पेशल वाया नवादा, शेखपुरा चलायी जाएगी ।

6. बख्तियारपुर से 08.00 बजे राजगीर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह परीक्षा स्पेशल वाया बिहारशरीफ, नालंदा चलायी जाएगी ।

7. राजगीर से 13.00 बजे बख्तियारपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह परीक्षा स्पेशल वाया नालंदा, बिहारशरीफ चलायी जाएगी ।

8. बख्तियारपुर से 15.30 बजे राजगीर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह परीक्षा स्पेशल वाया बिहारशरीफ, नालंदा चलायी जाएगी ।

9. राजगीर से 18.15 बजे बख्तियारपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह परीक्षा स्पेशल वाया नालंदा, बिहारशरीफ चलायी जाएगी ।

परीक्षा के दौरान संभावित अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और अभ्यर्थियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह विशेष व्यवस्था की गई है।इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।