“बांकीपुर भाजपा की प्रतिष्ठा की सीट, एनडीए की जीत तय: मंत्री संजय कुमार”
बिहार के गया जिले में आज से लोकतंत्र और संसदीय परंपराओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू होने जा रही है।विधायकों का पाठशाला का लगी है।जहां बिहार के सभी विधायक अनुशासन और अन्य कार्यों का प्रशिक्षण ले रहे है।बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) में 11 और 12 जुलाई को बिहार विधानसभा के माननीय सदस्यों के लिए दो दिवसीय आवासीय प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन,बिहार सीएम सम्राट चौधरी सहित संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, दोनों बिहार विधानसभा अध्यक्ष, विधान परिषद के सभापति सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि मौजूद हुए।
विधायकों को संसदीय कार्यप्रणाली, नियम एवं प्रक्रियाओं, प्रश्नकाल, बजट प्रक्रिया, सदस्यों के अधिकार और कर्तव्यों, संसदीय समितियों की भूमिका तथा आधुनिक डिजिटल विधानसभा प्रणाली की जानकारी देना है। विशेषज्ञ विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण देंगे, जिससे जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारियों का अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।
इस दौरान बिपार्ड में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में नवनिर्वाचित विधायकों को कानूनो और नियमों की जानकारी मिलेगी, उपराष्ट्रपति का अभिभाषण सुनेगे।वहीं बांकीपुर उपचुनाव पर कहा कि भाजपा के उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने बताया था कि पारिवारिक मामला था इसलिए नामांकन को वापस लिया है।शीर्ष नेतृत्व ने जो तय किया है उसे स्वीकार करना चाहिए।चुनाव जीतेंगे।देश के मानचित्र पर बांकीपुर विधानसभा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष है जो दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।प्रतिष्ठा का विषय है और उसके जोड़ में कोई नहीं हैं हमलोग चुनाव जीतेंगे।
विधायक श्याम रजक ने बताया कि विधानसभा में विधायक का प्रशिक्षण होगा।कैसे क्या करना है।प्रशिक्षण से विधायकों को अपने अपने क्षेत्रों में इसका लाभ मिलेगा।बांकीपुर उपचुनाव पर कहा वहां कुछ नहीं है।निश्चित रूप से एनडीए का सीट था एनडीए का सीट है और एनडीए हीं जीतेगा।
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा कि अनुशासन में रहकर कैसे काम होगा आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।


