शराब के है शौकीन? गया के इस बाजार में खुलेआम बिक रही देशी महुआ शराब,शराब के शौकीनों की लगती है महफिल!
बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद गया–बोधगया मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित खिरियावां साप्ताहिक बाजार में खुलेआम देशी महुआ शराब की बिक्री और सेवन किया जा रहा है। प्रत्येक शुक्रवार को लगने वाले इस बाजार में दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। यहां पशुओं की खरीद-बिक्री के साथ-साथ सब्जियां, फल, अनाज, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और अन्य सामान भी उपलब्ध हैं। लेकिन इन्हीं दुकानों और बाजार के पीछे खुलेआम महुआ शराब खुलेआम बेची जा रही है।जिसका वीडियो सामने आया है।
बाजार में दिन के उजाले में ही महुआ शराब परोसी जाती है और लोग बिना किसी भय के उसका सेवन करते नजर आ रहे हैं। इस अवैध कारोबार में महिलाओं के साथ-साथ नाबालिग बच्चों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। यह वीडियो बिहार में शराबबंदी है तो यह बिहार की शराबबंदी नीति और कानून व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। बाजार में प्रत्येक शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटती है, इसके बावजूद अवैध शराब का कारोबार जारी रहना प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल उठाता है।

