भूमाफियाओं के इशारे पर जमीन कब्जाने निकले तीन अपराधी लग्जरी वाहन से गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद
गया जिले में भूमि कब्जाने की साजिश रच रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। टाउन डीएसपी 2 धर्मेंद्र भारती ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया है। गिरफ्तार अपराधी भूमाफियाओं के इशारे पर किसी जमीन पर अवैध कब्जा करने की तैयारी में थे। मामले की जांच करते हुए पुलिस इनके आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है।
गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड नंबर की एक एसयूवी कार से कुछ युवक हथियार लेकर शहर की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर टाउन डीएसपी-2 धर्मेंद्र कुमार भारती के नेतृत्व में डेल्हा थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। डेल्हा थाना क्षेत्र में कार को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान कार से एक देसी पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने कार में सवार तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. चांद मियां, एजाज मलिक और मो. फारूक के रूप में हुई है।
-

टाउन डीएसपी 2 धर्मेंद्र भारती यह पता लगाया जा रहा है कि वे किसके कहने पर हथियार लेकर आए थे और उनका उद्देश्य क्या था। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है तथा उनसे पूछताछ जारी है।वहीं मो.चाँद मियाँ पर शहर के सिविल लाइन थाना,चंदौती थाना में जमीन कब्जा करने से संबंधित प्राथमिकी दर्ज है।इसमें एक बंगाल का रहने वाला बताया है।तीनों अपराधी पंचानपुर जा रहे है।पुलिस कई बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है।

