Breaking News
रेलवे ट्रैक पर मिला शिक्षक का शव, दोनों पैर बंधे मिले; हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका

गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में एक सरकारी शिक्षक की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। बेलागंज और चाकंद रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के समीप शिक्षक का शव मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव के दोनों पैर गमछे से बंधा मिला है।
रविवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की स्थिति संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

मृतक की पहचान बुनियादगंज थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी मोहम्मद खैरूउद्दीन (36 वर्ष) के रूप में हुई है। वह शिक्षा विभाग में शिक्षक थे और नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-48 स्थित पठान टोली प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने पहले शिक्षक की हत्या की और फिर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है

 

AIआधारित तस्वीर