गया में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदातः सगे फूफा ने मूक-बधिर किशोरी से दुष्कर्म के बाद की हत्या,हुआ गिरफ्तार
गया के अतरी थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय विक्षिप्त एवं मूक-बधिर किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के सगे फूफा मनोज मांझी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले में स्पीडी ट्रायल की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
घटना 21 जून की देर रात की है। आरोपी मनोज मांझी अपने साले के घर आया था। आरोप है कि रात करीब दो बजे, जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, वह किशोरी को घर से उठाकर खेत के बधार में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद पहचान उजागर होने के डर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।अगले दिन 22 जून को नाबालिक का शव मिलते हीं पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।घटना की रात से हीं मनोज मांझी अपने घर से गायब था।अगले दिन वह वापस आया और घटना से पूरी तरह अनजान बनने का नाटक किया।पुलिस की दबिश बढ़ने के बाद वह फरार हो गया जिससे परिजनो का शक और गहरा गया।आरोपी मनोज मांझी
को गया रेलवे जंक्शन से गिरफ्तार किया गया है

