Breaking News
राहुल गांधी के आपातकाल वाले बयान पर प्रेम कुमार का पलटवार, बोले- देश में स्थिति सामान्य, जनता को गुमराह न करें

गया सर्किट हाउस में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार पहुंचे है।इस दौरान राहुल गांधी ने ब्यान में कहा कि देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए पीएम आपातकालीन घोषित कर सकते है इस ब्यान पर गया में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने गुरुवार को कहा कि कहीं आपातकाल स्थिति नहीं,स्थिति सामान्य है।ईरान,इजरायल,अमेरिका का जो युद्ध चल रहा है देश में स्थिति सामान्य है।आम जनता को गैस,पेट्रोल,डीजल की समान्य आपूर्ति हो रही है।पीएम ने अपील की है कि डीजल,पेट्रोल की खपत कम करें।सोना नहीं खरीदे,विदेश की यात्रा नहीं करें।लोग इसका पालन कर रहे है।विपक्ष के नाते राहुल गांधी को सहयोग करना चाहिए न कि संकट की घड़ी में जनता को गुमराह करने वाला ब्यान दे रहे है।इससे बचना चाहिए।संकट के साथ पीएम का बातों का उन्हें अनुकरण करना चाहिए।

मुज़फ्फरपुर अस्पताल में अगलगी की घटना में हुई मौत मामले पर कहा कि घटना दुखद है।सरकार इस मामले की जांच कराएगी।दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी,पीड़ित परिवारों को सरकार सहायता भी प्रदान करेगी।

तेजप्रताप यादव ने विधि व्यवस्था को सीएम नहीं संभाल पा रहे है ब्यान पर कहा कि छोटी मुंह और बड़ी बात कर रहे है। सरकार में जब खुद थे तो बिहार की क्या स्थिति थी।आज बिहार में रामराज्य है।कानून का राज है।घटना घट भी रही है तो सरकार,पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है।

टीएमसी में बिखराव पर कहा कि अब बंगाल में कोई नाम लेने वाला भी नहीं है।अभी वहां भाजपा है।जो टीएमसी के अच्छे लोग है जो राष्ट्रवादी और राष्ट्रभक्त है जिनको राज्य की चिंता है वैसे लोग निश्चित तौर पर हमारे साथ पीएम के आत्मनिर्भर भारत,विकसित भारत बनाने का साकार करेंगे

बोधगया के लारपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण पर सवाल, ग्रामीणों ने घटिया सामग्री उपयोग का लगाया आरोप

बोधगया प्रखंड के लारपुर गांव के महादलित टोला में निर्माणाधीन स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने अनियमितताओं का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों ने भवन निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग और निर्धारित मानकों की अनदेखी किए जाने की शिकायत करते हुए जिला प्रशासन से मामले की जाँच कराने की मांग की है।
ग्रामीणों के बताया कि स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में निम्न गुणवत्ता की ईंट, बालू और सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं भवन निर्माण में चौथे दर्जे की ईंटें लगाई जा रही हैं, जिससे भवन की मजबूती और सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसके अलावा पाइलिंग की गहराई निर्धारित चार फीट के बजाय कम रखने तथा शौचालय निर्माण में भी मानकों का पालन नहीं किए जाने की शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि जहां शौचालय की गहराई 10 फीट होनी चाहिए, वहां केवल पांच फीट खुदाई की गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह स्वास्थ्य उपकेंद्र क्षेत्र के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है। ऐसे में निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बड़ी समस्या बन सकती है।
महादलित टोला के ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए, उपयोग में लाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच हो तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि सरकारी राशि से बनने वाले भवन का निर्माण पूरी पारदर्शिता और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप होना चाहिए।

(रिपोर्ट:- सुदीप्तो नाग)

बोधगया में शराब माफियाओं पर पुलिस का एक्शन, अर्धनिर्मित मकान से लाखों की विदेशी शराब जब्त
शराब उतारते पुलिस बल

बोधगया थाना पुलिस ने मौनिया गांव स्थित एक अर्धनिर्मित मकान से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मौनिया गांव में एक अर्धनिर्मित मकान में अवैध रूप से शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर बोधगया थाना पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मकान से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई।साथ हीं एक बड़ा डीपफ्रीजर जब्त किया है।

बताया जा रहा है कि यह अर्धनिर्मित मकान पछटी मोहल्ला निवासी सोनू शर्मा उर्फ खड्डा का है। पुलिस टीम को आते देख शराब कारोबारी फरार हो गया। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गया में PACS चुनाव में हुआ बवाल: चिताब कला में प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच रोड़ेबाजी, आधा दर्जन से अधिक घायल
घायल का इलाज करते

गया जिले में पैक्स चुनाव के दौरान चिताब कला पंचायत में दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट और पथराव की घटना हुई है। पथराव की घटना में आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही शेरघाटी पुलिस मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं घायलों का इलाज कराया जा रहा है। घटना के कारण मतदान प्रक्रिया कुछ समय के लिए प्रभावित होने की भी जानकारी सामने आई है

“बोधगया बाइक चोरी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे की बाइक चोरी, जांच में जुटी पुलिस”

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बोधगया के सक्सेना मोड़ स्थित आवास के बाहर से उनके छोटे पुत्र प्रवीण कुमार सुमन की बाइक चोरी हो गई। घटना के बाद इला बोधगया थाना में लिखित आवेदन दिया है।
प्रवीण कुमार सुमन अपनी हीरो डीलक्स (BR02PD-2615) बाइक आवास के बाहर खड़ी कर किसी काम से घर के अंदर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गया । बाहर निकला तो देखा की बाइक गायब है। जिसके बाद उन्होंने तत्काल बोधगया थाना को सूचना दी।
आवेदन मिलने के बाद बोधगया थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और बाइक चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

इस घटना ने एक बार फिर शहर में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब केंद्रीय मंत्री के आवास के बाहर से बाइक चोरी हो सकती है, तो आम लोगों की सुरक्षा का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री के घर के बाहर से बाइक चोरी होना बोधगया थाना पुलिस की सक्रियता और गश्ती पर सवाल खड़ा करती है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश जारी है।AI IMAGES

इमामगंज में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, पूर्व पैक्स अध्यक्ष के घर हुआ ब्लास्ट, 4 झुलसे

गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में पूर्व पैक्स अध्यक्ष के घर गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास का पूरा इलाका दहल उठा और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इमामगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
फिलहाल गैस सिलेंडर ब्लास्ट के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। AI IMAGES

मगध मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर पर अभद्रता का लगाया आरोप, धरने पर बैठी नर्सिंग स्टाफ

गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक डॉक्टर पर महिला नर्सिंग स्टाफ के साथ कथित अभद्र व्यवहार और अश्लील टिप्पणियां करने का आरोप लगने के बाद विवाद गहरा गया है। घटना के विरोध में नर्सिंग स्टाफ ने काम ठप कर अस्पताल परिसर में धरना शुरू कर दिया। पीड़ित नर्सिंग कर्मियों का आरोप है कि नाइट ड्यूटी के दौरान डॉक्टर ने मरीजों और उनके परिजनों के सामने गाली-गलौज की गई तथा सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया।
नर्सिंग संघ की अध्यक्ष श्वेता कुमारी ने बताया कि संबंधित डॉक्टर पहले भी महिला कर्मियों को निशाना बनाते रहे हैं। उन्होंने डॉक्टर की बर्खास्तगी तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

वहीं अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. पीके अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है और डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। फिलहाल उन्हें ब्लड बैंक में शिफ्ट किया गया है। अधीक्षक ने अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं सामान्य रूप से संचालित है।

प्रभारी अस्पताल अधिक्षक डॉ पीके अग्रवाल
चार दिनों से बंद है बेलागंज के पाई बीघा पावर सब स्टेशन, दूसरे सब स्टेशन से हो रही बिजली आपूर्ति

गया जिले के बेलागंज प्रखंड के पाई बीघा पावर सब स्टेशन पिछले चार दिनों से बंद है। इस पावर सब स्टेशन से पाई बीघा, कोसडिहरा सहित दर्जनों गांवों में बिजली की आपूर्ति की जाती थी। हालांकि विभाग द्वारा इन गांवों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मुख्य पावर सब स्टेशन से जोड़ दिया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।
स्थानीय निवासी विकास कुमार ने बताया कि संबंधित जेई द्वारा पावर सब स्टेशन की लॉग बुक में यह दर्ज किया गया है कि अगले आदेश तक पाई बीघा पावर सब स्टेशन बंद रहेगा। इसके बाद से सब स्टेशन का संचालन पूरी तरह ठप है और वहां स्थापित मशीनें भी बंद पड़ी हैं। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।
फिलहाल पावर सब स्टेशन बंद किए जाने के कारणों को लेकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि पाई बीघा पावर सब स्टेशन का संचालन दोबारा कब शुरू किया जाएगा।

गया में भगवान विष्णु का किया फलो से किया गया अलौकिक शृंगार

गया के विष्णुपद मंदिर में ज्येष्ठ माह के पुरुषोत्तम पूर्णिमा पर श्री विष्णु चरण का अलौकिक श्रृंगार किया गया।श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के द्वारा 3 घंटों में गर्भगृह की साज सज्जा की गई।इस दौरान भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का रंग बिरंगे फूलों और विभिन्न फलों से भव्य श्रृंगार किया गया।आकर्षक श्रृंगार और मनमोहक सजावट ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।वहीं भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर सुख,समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई Read More गया में भगवान विष्णु का किया फलो से किया गया अलौकिक शृंगार

बिहार का KOTA कहलाता है गया का पटवा टोली,दर्जनों छात्रों ने JEE में लहराया परचम

गया शहर के पटवा टोली से एक साथ दर्जनों छात्र–छात्राओं ने JEE एडवांस में बाजी मारी है।रिजल्ट आने के साथ एक बार फिर इस पटवा टोली में खुशी का माहौल है।वृक्ष द चेंज संस्था जो बच्चों को इंजीनियरिंग की तैयारी निःशुल्क कराता है।संस्था के निदेशक चंद्रकांत पाटेश्वरी ने बताया कि संस्था के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। बच्चों ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

वृक्ष द चेंज संस्था से अब सैकड़ों छात्र JEE पास कर चुके है।चुकी पटवा टोली जहां सिर्फ पावरलूम है।पावरलूम में काम करने वाले इन क्षेत्रों के लोगों के पास इतना पैसा नहीं है कि लाखों रुपए खर्च कर बच्चों को पढ़ाये।बिहार की साक्षरता दर भारत में सबसे पीछे है लेकिन अगर पटवा टोली की बात करें तो साक्षरता दर इसकी 98% से भी ज्यादा है।

छात्र ओम कुमार ने बताया कि उसके पिता पावरलूम में धागा जोड़ने का काम करते है।आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। ऐसे में वृक्ष द संस्था काफी लाभदायक है।विद्या रानी ने अपने संघर्ष और हौसले की मिसाल बनी है।कहा कि विद्या ने कठिन परिस्थितियों के बाबजूद अपने मेहनत से सफलता हासिल कर यह साबित कर दिया है कि मजबूत इरादों के आगे अभाव भी हार मान लेते है