गया में हाईवे किनारे जमीन कारोबारी का मिला शव , फैली सनसनी
गया में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक जमीन कारोबारी का शव सड़क किनारे मिली है।शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। मगध मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित पथरौरा हाईवे के समीप की घटना है।
मृतक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के नीम गली निवासी मोहम्मद इश्तियाक के रूप में हुई है, जो जमीन कारोबार और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। बताया जा रहा है कि मृतक मो. इश्तियाक रविवार से घर से लापता था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई थी।जिसके बाद आज सोमवार को पथरौरा हाईवे के पास एक शव मिला है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान मोहम्मद इश्तियाक के रूप में की। शव के गले पर काले निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना के बाद मगध मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए ANMMCH भेजा गया है।मगध मेडिकल थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।




निर्देश जारी किया है। जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। कक्षा 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह स्थगित रहेंगी, जबकि कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई सुबह 11:00 बजे तक ही संचालित होगी। इसके बाद किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधि पर रोक रहेगी। यह आदेश 31मई तक प्रभावी रहेगा।
बिहार के गया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली और नशीली दवाओं के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू एरिया पीपरपांती मोहल्ले में पूर्व सांसद रंजीत उर्फ रन सिंह के आवास पर छापेमारी की गई। जहां से टीम ने भारी मात्रा में नकली और नशीली दवाएं बरामद की हैं

अपने मधुर और दमदार गायन से उन्होंने देर रात तक श्रद्धालुओं और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भोजपुरी लोकगीत, देवी गीत और भक्ति संगीत की शानदार प्रस्तुति दी, जिस पर हजारों की संख्या में मौजूद लोग देर रात तक तालियां बजाते और झूमते नजर आए। यज्ञ समिति की ओर से भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों से लाखों की संख्या में लोग पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर समिति के सदस्य सक्रिय दिखे। श्रद्धालुओं ने कहा कि यज्ञ के अंतिम दिन सांस्कृतिक संध्या में कल्पना पटवारी की प्रस्तुति ने आयोजन को यादगार बना दिया।


