गया के गुरुआ बाजार में बुधवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी प्रभाकर वर्णवाल को गोली मारकर करीब 40 लाख रुपये के आभूषण और 5 लाख रुपये नकद लूटने की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि एस ब्रदर्स ज्वेलर्स के संचालक प्रभाकर वर्णवाल दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार की संख्या में रहे अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने करीब छह राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली व्यवसायी के पैर में लगी।
गोली लगते ही व्यवसायी घायल होकर गिर गया और अपराधी जेवरात व नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और घायल व्यवसायी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है
प्रशांत किशोर ने सीतामढ़ी में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है, दो साल पहले भी NEET पेपर लीक हुआ था और तब भी धर्मेंद्र प्रधान ही शिक्षा मंत्री थे। उस समय उन्होंने दावा किया था कि अब पेपर लीक नहीं होगा, अब सरकार जवाब देने से बच रही है। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान धर्मेंद्र प्रधान जन सुराज के प्रत्याशियों को डराने, धमकाने, खरीदने में लगे थे, प्रत्याशियों का खरीद-फरोख्त करते-करते अब शायद पेपर का भी खरीद-फरोख्त शुरू हो गया है
पटना में छात्रा के साथ हुई अभद्रता पर बोले प्रशांत किशोर -यह जंगलराज के नाम पर वोट लेने वालों के मुंह पर तमाचा, बिहार में फिर उसी जंगलराज की आहट सुनाई देने लगी है, जहां दिनदहाड़े-खुलेआम ऐसी घटनाएं होती थी, पटना के बीचों-बीच होटल में किसी लड़की को उसके पिता के सामने खींचकर ले जाने जैसी घटना बेहद शर्मनाक है।
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर प्रशांत किशोर ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि -तेल इसलिए महंगा हो रहा है क्योंकि अगले 6 महीने में कोई चुनाव नहीं है, जैसे ही चुनाव नजदीक आएगा, पेट्रोल-डीजल के दाम फिर कम किए जाएंगे।
गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है। घटना खिजरसराय थाना क्षेत्र के आइमा के समीप हुई है। आईमा मंदिर के पास राजगीर मलमास मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बहादुर बीघा गांव के करीब 10-12 लोग घायल हो गए। घायलों में बिंदी देवी और ममता देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को बाहर निकाला गया।वहीं इलाज के लिए खिजरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पुलिस पहुंची है। फरार चालक की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
आगामी बिहार पुलिस अवर निरीक्षक (SI) परीक्षा और शहर में अपराध नियंत्रण को लेकर गया पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर सीटी एसपी कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में मंगलवार की मध्यरात्रि शहर के विभिन्न होटल और लॉजों में सघन जांच अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस टीम ने होटल-लॉज में ठहरे संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की, साथ ही आगंतुकों के पहचान पत्र, रजिस्टर और अन्य अभिलेखों की बारीकी से पड़ताल की। कई स्थानों पर होटल संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी को भी ठहराने की अनुमति न दी जाए। यह अभियान परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया गया है।
रिटायर्ड प्रोफेसर मटुकनाथ चौधरी ने एक फेसबुक पोस्ट कर भाजपा पर प्रहार तो दूसरी ओर जन सुराज पार्टी को सपोर्ट करने की बात कहा हैं।मटुकनाथ चौधरी ने अपने फेसबुक पोस्ट पर एक पोस्ट किया और युवाओ को वोट से चोट देने की अपील की है।साथ हीं पटना जिले के बांकीपुर सीट का जिक्र भी किया है।यह सीट भाजपा के कब्जे में है।2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में यहाँ से नितिन नवीन चुनाव जीते थे।जिसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाने के बाद वह राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए।जिसके बाद से यह सीट खाली है।जहां से उपचुनाव होना है।
उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है,”तोडो गढ प्रतिगामी पार्टी के बाँकीपुर के युवा -शक्तियो !
न चुप बैठो हृदय हार के
तोड दो सारे बंधन एक परिवार के.
देश को पीछे धकेलनेवाले
कितने मगरूर हैं पाकर तुम्हारे वोट
इसबार टूट जाय कमर, करो ऐसी चोट.
धो डालो कलंक पिछली हार के
जिताओ प्रशांत को, लाओ सुराज
समय कहाँ, अब तो बचे हैं दिन चार के.
तोड दो सारे बंधन एक परिवार के.
भाजपा पर प्रहार किया है तो वहीं दूसरी ओर जनसुराज को सपोर्ट करने की बात कही है।
गया जिले के नक्सल प्रभावित इमामगंज प्रखंड के कोठी गांव के रहने वाले युवा क्रिकेटर शोएब खान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर गया जिले का नाम रोशन किया है। ओमान की राष्ट्रीय टीम से खेल चुके शोएब अपने पैतृक गांव गया लौटे हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
शोएब खान का शुरुआती जीवन संघर्षों से भरा रहा। सीमित संसाधनों और नक्सल प्रभावित क्षेत्र में रहने के बावजूद उन्होंने शोएब खान को पढ़ाई और क्रिकेट के प्रति लगन को हमेशा प्रोत्साहित किया। इसी मेहनत के कारण शोएब आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक पहुंचे है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार शुरुआत मार्च 2022 में UAE ट्राई-नेशन सीरीज़ के दौरान शोएब खान ने वनडे क्रिकेट में 105 रनों की पारी खेलकर अपना पहला शतक जड़ा। इस दमदार प्रदर्शन ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।
T20 विश्व कप में मिला मौका
शानदार प्रदर्शन के दम पर मई 2024 में ICC पुरुष T20 विश्व कप 2024 के लिए ओमान टीम में उनका चयन हुआ। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ खेलते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
भारतीय मूल के खिलाड़ियों की लंबी सूची में शामिल
शोएब खान उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो भारतीय मूल के होने के बावजूद दूसरे देशों के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं।
जिन्होंने विदेशों में क्रिकेट के क्षेत्र में नाम कमाया है।
ओमान के लिए T20 2025 खेलने के बाद शोएब खान अपने पैतृक गांव इमामगंज के कोठी पहुंचे। यहां लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
शोएब ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बोधगया स्थित ज्ञान भारती रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स से पूरी की थी। उनके आगमन पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सम्मान समारोह सह परिचर्चा सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत शोएब खान की सफलता यह साबित करती है कि कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत और लगन से गोल हासिल किया जा सकता है। आज वे युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।
गया पुलिस और ड्रग्स विभाग की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में संदिग्ध/नकली दवाइयों के भंडारण और बिक्री का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में पुलिस ने 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक नगर-1 और कोतवाली थाना पुलिस और ड्रग्स विभाग की टीम के द्वारा पिपरपांती में छापेमारी कर भारी मात्रा में संदिग्ध नकली दवा जब्त की गई। मौके से दवा पैकिंग मशीन, सीरप, रैपर और अन्य सामग्री बरामद किया गया।
गिरफ्तार विकास कुमार ने पुछताछ में बताया कि वह अपने साथी कुणाल कुमार, राजेश कुमार उर्फ मुखिया और मुकेश कुमार के साथ मिलकर कारोबार करता था। ये लोग दूसरी कंपनियों के सीरप में केमिकल मिलाकर, नया रैपर लगाकर कुरियर से दूसरे राज्यों में महंगे दामों पर बेचते थे। खाली रैपर मुरारपुर के प्रिंटिंग प्रेस मालिक मो0 आबिद अंसारी से छपवाए जाते थे। दवा के बंडल Trackon Couriers, शहीद रोड पाराडाइज से भेजे जाते थे। कुरियर मालिक राजेन्द्र कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।
विकास के घर की तलाशी में अवैध इंजेक्शन, बोतल सीलिंग कैप, सीरप बरामद हुआ। उसकी पत्नी भी रैपर लेबलिंग में मदद करती थी।इस मामले में विकास कुमार, कुणाल कुमार, राजेश कुमार उर्फ मुखिया, मुकेश कुमार, राजेन्द्र कुमार और एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
वहीं पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीली दवाएं और सामान जब्त किया। प्रमुख बरामदगी:
• Nitrosun Tablet: 3,76,500 + 1,060 टैबलेट • Phensedyl Cough Syrup 100 ml: 622 बोतल + 100 पीस • Pyronix Capsule: 4,704 कैप्सूल • Tydol 100 Tablet: 36,900 टैबलेट • Nitravet-10 Tablet: 24,600 टैबलेट • Leegsic Injection 2 ml: 1,750 एम्पुल • Oxytocin Injection (Vet): 87,210 रैपर • Bottle Capping Machine: 1 • Bottle Sealing Cap: 2,500 + 2,000 पीस • Nitrosun-10 Raper Box: 4,450 • रेडमी स्मार्टफोन: 1, सिम नं 7870013487
इसके अलावा Sweetn Orange, Liquid Caramel E150d, इंजेक्शन और अन्य पैकिंग सामग्री जब्त की गई है।
गया जिले के बेलागंज प्रखंड के नियामतपुर गांव के एक तालाब में बड़ी संख्या में मछलियों के मरने की खबर सामने आई है।मत्स्य विभाग द्वारा संचालित इस तालाब में पिछले कई दिनों से लगातार मछलियां मर रही है।पानी में तैरती और किनारो पर सड़ रही मछलियों से दुर्गंध निकल रहा है।जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है।दुर्गंध इतना तेज है कि तालाब के पास से गुजरना तक मुश्किल हो गया हैं।भीषण गर्मी के कारण मछलियों की सड़ांध पूरे इलाक़े में फैल रही है।जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।ग्रामीणों के द्वारा मत्स्य विभाग को कई बार इसकी जानकारी दी गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
निगरानी विभाग की टीम ने बेगूसराय जिले के सहायक नियंत्रक माप तौल कार्यालय के लिपिक पुष्कर कुमार द्विवेदी को 5000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।निगरानी विभाग पटना ने सोमवार को प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि शिकायतकर्ता उमेश शाह के द्वारा शिकायत दर्ज कराया गया था।जिसमे बताया कि दुकान का लाइसेंस के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।जिसके बाद निगरानी डीएसपी 2 पवन कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी की गई।जिसमे 5000 रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।जिसे भागलपुर कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है
गया नगर निगम के नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया एक्शन मोड में नजर आ रहा है। सोमवार को नगर आयुक्त ने कुजापी नाला का ऑन-ग्राउंड निरीक्षण किया और साफ-सफाई को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ कहा कि मानसून आने से पहले शहर के सभी छोटे और बड़े नालों की सफाई हर हाल में पूरी होनी चाहिए। जलजमाव की समस्या खत्म करनी है और शहर की ड्रेनेज व्यवस्था को मजबूत बनाना है।
नगर आयुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि नाला सफाई में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। काम की गुणवत्ता बनाए रखने और नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया गया, ताकि बारिश के दौरान नागरिकों को परेशानी न झेलनी पड़े।