मगध मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर पर अभद्रता का लगाया आरोप, धरने पर बैठी नर्सिंग स्टाफ
गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक डॉक्टर पर महिला नर्सिंग स्टाफ के साथ कथित अभद्र व्यवहार और अश्लील टिप्पणियां करने का आरोप लगने के बाद विवाद गहरा गया है। घटना के विरोध में नर्सिंग स्टाफ ने काम ठप कर अस्पताल परिसर में धरना शुरू कर दिया। पीड़ित नर्सिंग कर्मियों का आरोप है कि नाइट ड्यूटी के दौरान डॉक्टर ने मरीजों और उनके परिजनों के सामने गाली-गलौज की गई तथा सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया।
नर्सिंग संघ की अध्यक्ष श्वेता कुमारी ने बताया कि संबंधित डॉक्टर पहले भी महिला कर्मियों को निशाना बनाते रहे हैं। उन्होंने डॉक्टर की बर्खास्तगी तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
वहीं अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. पीके अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है और डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। फिलहाल उन्हें ब्लड बैंक में शिफ्ट किया गया है। अधीक्षक ने अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं सामान्य रूप से संचालित है।


