गया के शेष 35 हजार घरों तक एक वर्ष में पहुंचेगा पेयजल : डॉ. प्रेम कुमार
गया नगर विधायक सह बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने शनिवार को गया के सर्किट हाउस सभागार में बुडको के अधिकारियों के साथ पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक में शहर के सभी घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की प्रगति तथा लंबित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि वर्ष 2018 में 411 करोड़ रुपये की लागत से शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी पेयजल परियोजना का लक्ष्य गया नगर क्षेत्र के एक लाख पांच हजार घरों तक जलापूर्ति सुनिश्चित करना था। वर्तमान में लगभग 71 हजार घरों में नियमित पेयजल आपूर्ति की जा रही है, जबकि शेष 35 हजार घरों को योजना से जोड़ने के लिए सर्वेक्षण कार्य जारी है। इसके साथ ही जलमीनारों (पानी टंकियों) की संख्या बढ़ाने एवं अन्य आवश्यक आधारभूत संरचनाओं के निर्माण का कार्य भी किया जा रहा है।
बुडको अधिकारियों ने बैठक में जानकारी दी कि प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 135 लीटर पानी की आवश्यकता निर्धारित है, जबकि वर्तमान में औसतन 105 लीटर प्रतिदिन जलापूर्ति की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत अब तक लगभग 580 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। इसमें एचडीपीई पाइप (डायमीटर 110, 150 एवं 250 मिमी) तथा डीआई पाइप (डायमीटर 250, 350, 500, 600 एवं 700 मिमी) का उपयोग किया गया है।
अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि शेष छूटे हुए घरों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार किया जा रहा है। डीपीआर स्वीकृत होने के बाद लगभग एक वर्ष के भीतर कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
समीक्षा के दौरान डॉ. प्रेम कुमार ने वार्ड संख्या 6, 7, 8, 10 एवं 11 में पेयजल संकट की समस्या को गंभीरता से उठाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने बताया कि खरखुरा सब्जी मंडी के पास एक जलमीनार एवं मुरलीहिल पहाड़ी के निकट एक जलमीनार की आवश्यकता बताई गई है।
साथ ही अधिकारियों ने अपील की है कि जिन मोहल्लों में जलापूर्ति सुनिश्चित नहीं हो रही है उसके निदान के लिए विभाग के हेल्पलाइन नंबर 8409461488 पर कॉल करके अपनी जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं।




पूजा करते पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा


आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गया एयरपोर्ट सहित बोधगया के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का सघन निरीक्षण किया गया।सीटी एसपी कोटा किरण कुमार ने गया एयरपोर्ट परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को सुरक्षा व्यवस्था पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश, वीआईपी मूवमेंट, पार्किंग और सुरक्षा जांच व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।


