Breaking News
बोधगया में फायर विभाग का एक्शन! होटल-अस्पतालों की जांच, 7 दिन में फायर ऑडिट नहीं तो होगी कार्रवाई

दिल्ली और मुजफ्फरपुर में अगलगी की घटना के बाद फायर विभाग अलर्ट मोड में है। बोधगया में अग्नि सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न होटल एवं अस्पतालों का निरीक्षण कर फायर सेफ्टी ऑडिट जांच अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठान ऐसे पाए गए, जहां अब तक फायर ऑडिट नहीं कराया गया था। विभाग ने ऐसे संस्थानों को सात दिनों के अंदर फायर ऑडिट कराने का निर्देश दिया है।

जांच अभियान का नेतृत्व अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी विनोद कुमार ने किया। उनके साथ सब ऑफिसर अनंत कुमार, अग्निक अंजनी कुमारी, अग्निक धर्मेंद्र पाल तथा अग्निक चालक नीरज कुमार भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान टीम ने अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास मार्ग, फायर अलार्म सिस्टम तथा अन्य सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की। होटल और अस्पताल प्रबंधन को आग से बचाव के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों का पालन करने की सलाह भी दी।

अग्निशमन विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित सात दिनों की अवधि में फायर ऑडिट नहीं कराने वाले संस्थानों की सूची जिला अग्निशमन पदाधिकारी को भेजी जाएगी। इसके बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट– सुदीप्तो नाग

निरीक्षण करते फायर अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *