Breaking News
आईजी के जनता दरबार में पहुंचे विकास और विनोद, मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप

बोधगया के विकास कुमार और विनोद कुमार ने गुरुवार को मगध रेंज के आईजी के जनता दरबार में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। दोनों ने संयुक्त आवेदन देकर आरोप लगाया कि बोधगया थाना क्षेत्र के टिका बीघा गांव निवासी सुनील कुमार कोमल और धीरज कुमार कोमल द्वारा उन्हें लगातार बेवजह परेशान किया जा रहा है।
आवेदन में कहा गया है कि संबंधित लोगों द्वारा बाजार एवं सार्वजनिक स्थानों पर उनके बारे में अनाप-शनाप बातें कही जाती हैं, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है और वे मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे है।

विकास कुमार और विनोद कुमार ने अपने आवेदन में स्पष्ट किया कि उनका संबंधित पैतृक संपत्ति से कोई लेना-देना नहीं है, इसके बावजूद उन्हें विवाद में घसीटकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *