Breaking News
गया के विष्णुपद मंदिर पहुंचे कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, विकसित भारत और समृद्ध बिहार की कामना

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा गया के विष्णुपद मंदिर गुरुवार को पहुंचे।इस मौके पर कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान विष्णु के चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया और मंदिर परिसर में स्थापित अन्य देवी-देवताओं के भी दर्शन किए। मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं और मंदिर प्रबंधन के लोगों ने भी उनका स्वागत किया।प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मगध की यह धरती केवल आस्था का केंद्र हीं नहीं बल्कि भारत के गौरवशाली इतिहास,ज्ञान,संस्कृति और अखंड राष्ट्रचेतना का प्रेरणास्थल रहा है। जाति,वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर विकसित भारत,समृद्ध बिहार के संकल्प को साकार करने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *