Breaking News
इमामगंज में लापता वृद्ध महिला का सड़ा-गला शव बरामद, मौत से इलाके में सनसनी

गया के इमामगंज थाना क्षेत्र के बभंडीह गांव में एक वृद्ध महिला का सड़ा-गला शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गुरुवार सुबह घर से कुछ दूरी पर बधार में शव मिलने की सूचना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतका की पहचान बभंडीह निवासी कैलाश देवी के रूप में हुई है।
परिजनों ने बताया कि कैलाश देवी पिछले कई दिनों से घर से लापता थीं। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल पाया था। जब उनका शव गांव के समीप बधार में मिला तो परिवार में कोहराम मच गया।
शव आधा सड़-गल चुका था ।जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी मौत कई दिन पहले हो चुकी थी।

बताया जा रहा है कि कैलाश देवी मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और अक्सर घर से निकल जाया करती थीं। हालांकि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

इमामगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बभंडीह गांव से एक वृद्ध महिला का शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *