Breaking News
गया में गर्मी का कहर: तालाब में मर रहीं मछलियां, सड़ांध से लोग बेहाल

गया जिले के बेलागंज प्रखंड के नियामतपुर गांव के एक तालाब में बड़ी संख्या में मछलियों के मरने की खबर सामने आई है।मत्स्य विभाग द्वारा संचालित इस तालाब में पिछले कई दिनों से लगातार मछलियां मर रही है।पानी में तैरती और किनारो पर सड़ रही मछलियों से दुर्गंध निकल रहा है।जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है।दुर्गंध इतना तेज है कि तालाब के पास से गुजरना तक मुश्किल हो गया हैं।भीषण गर्मी के कारण मछलियों की सड़ांध पूरे इलाक़े में फैल रही है।जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।ग्रामीणों के द्वारा मत्स्य विभाग को कई बार इसकी जानकारी दी गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Oplus_131072
“Cash लेते ही Game Over”बेगूसराय में लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो का बड़ा एक्शन

निगरानी विभाग की टीम ने बेगूसराय जिले के सहायक नियंत्रक माप तौल कार्यालय के लिपिक पुष्कर कुमार द्विवेदी को 5000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।निगरानी विभाग पटना ने सोमवार को प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि शिकायतकर्ता उमेश शाह के द्वारा शिकायत दर्ज कराया गया था।जिसमे बताया कि दुकान का लाइसेंस के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।जिसके बाद निगरानी डीएसपी 2 पवन कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी की गई।जिसमे 5000 रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।जिसे भागलपुर कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही हैगिरफ्तार लिपिक

“गया में मानसून से पहले अलर्ट मोड में निगम” – कुजापी नाला पर खुद उतरे नगर आयुक्त, दी सख्त डेडलाइन!

 

गया नगर निगम के नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया एक्शन मोड में नजर आ रहा है। सोमवार को नगर आयुक्त ने कुजापी नाला का ऑन-ग्राउंड निरीक्षण किया और साफ-सफाई को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ कहा कि मानसून आने से पहले शहर के सभी छोटे और बड़े नालों की सफाई हर हाल में पूरी होनी चाहिए। जलजमाव की समस्या खत्म करनी है और शहर की ड्रेनेज व्यवस्था को मजबूत बनाना है।
नगर आयुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि नाला सफाई में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। काम की गुणवत्ता बनाए रखने और नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया गया, ताकि बारिश के दौरान नागरिकों को परेशानी न झेलनी पड़े।निरीक्षण करते नगर आयुक्त

गया में हाईवे किनारे जमीन कारोबारी का मिला शव , फैली सनसनी

गया में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक जमीन कारोबारी का शव सड़क किनारे मिली है।शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। मगध मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित पथरौरा हाईवे के समीप की घटना है।

मृतक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के नीम गली निवासी मोहम्मद इश्तियाक के रूप में हुई है, जो जमीन कारोबार और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। बताया जा रहा है कि मृतक मो. इश्तियाक रविवार से घर से लापता था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई थी।जिसके बाद आज सोमवार को पथरौरा हाईवे के पास एक शव मिला है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान मोहम्मद इश्तियाक के रूप में की। शव के गले पर काले निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना के बाद मगध मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए ANMMCH भेजा गया है।मगध मेडिकल थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

मो. इश्तियाक की फाइल तस्वीर
Oplus_131072
गया पहुंचे पथ निर्माण मंत्री,विष्णुपद मंदिर में की पूजा–अर्चना

बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र कुमार सोमवार को गया पहुंचे, जहां उन्होंने पवित्र विष्णुपद मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना की।
इस मौके पर टिकारी से प्रत्याशी रहे कमलेश कुमार समेत कई कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहें। मंदिर परिसर में उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
पूजा-अर्चना के बाद मंत्री शैलेंद्र कुमार ने स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। मंत्री ने साफ कहा कि राज्य सरकार विकास योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा

पूजा करते पथ निर्माण मंत्री
Heatwave Alert: गया में स्कूलों पर असर, छोटे बच्चों की छुट्टी, बड़े छात्रों की टाइमिंग बदली

गया जिला प्रशासन ने बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है।गया डीएम शशांक शुभंकर ने सोमवार को निर्देश जारी किया है। जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। कक्षा 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह स्थगित रहेंगी, जबकि कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई सुबह 11:00 बजे तक ही संचालित होगी। इसके बाद किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधि पर रोक रहेगी। यह आदेश 31मई तक प्रभावी रहेगा।

गया में 43 डिग्री पार,ANMMCH के इमरजेंसी में स्ट्रेचर और टेबल पर की जा रही इलाज,लगाया गया स्लाइन
गया जिला में पड़ रही भीषण गर्मी ने स्वास्थ्य व्यवस्था को चरमरा कर रख दिया है गया जिला का तापमान 45 डिग्री पहुंचते ही गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। और हालत ऐसे हो गए है की गया शहर के सबसे बड़े अस्पताल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड पूरी तरह से भर चूका है और अस्पताल में मरीजों का आने का सिलसिला रुकने का नाम भी नहीं ले रहा है और अब अस्पताल के इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को डॉक्टर इमरजेंसी वार्ड में लगे स्ट्रेचर और कुर्सियों पर लेटाकर इलाज करने को मजबूर पड़ रहा है। अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचने वाले मरीजों को जहा जगह मिल रहा है डॉक्टर उस मरीज का इलाज वही सुरु कर दे रहे है और इमरजेंसी वार्ड में कई मरीजों को स्ट्रेचर और कुर्सियों पर लेटाकर सलाईन चढ़ाई जा रही है।  जबकि कुछ मरीजों का इलाज टेबल पर भी लेटाकर किया जा रहा है।अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बेड की कमी के कारण व्यवस्था चरमराती हुई नजर आ रही है।  गया में भीषण गर्मी के कारण अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और अन्य बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं,
अधीक्षक ने बताया 

अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ के के सिन्हा ने बताया की अभी गया जिला का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ है और अस्पताल में दो तीन दिनों से हीट वेव के मरीज आना सुरु हो गए है और आज के तारीख में हमारे अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में हीट वेव के तीन मरीज भर्ती है जिसमे एक मरीज पलामू का है दूसरा मरीज गुरुआ का है और तीसरा मरीज इमामगंज का है और सभी मरीजों का इलाज चल रहा है अभी हीट वेव से पीड़ित मरीजों का स्थित्ति पहले से बहुत अच्छा है और एक मरीज जब हमारे अस्पताल में आया था तो उसकी तबियत बहुत ज्यादा ही ख़राब थी मगर धीरे -धीरे वह भी अच्छा हो गया है और हमारे हीट वेव वार्ड के जो नोडल पदाधिकारी है उन्होंने ने कहा है की हीट वेव के भर्ती तीन मरीजों में से दो मरीजों को आज डिस्चार्ज करने की संभावना है मगर अभी हमारे अस्पताल में हीट वेव के टीम मरीज है। वंही अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में स्ट्रेचर,टेबल और कुर्सी पर मरीजों को लिटाकर इलाज किए जाने के सवाल पर कहा कि इमरजेंसी का जगह थोड़ा छोटा है मैनेज करने की कोशिश कर रहे है।चुकी दोपहर से लेकर सुबह तक जो इमरजेंसी में आते है उन्हें बेड मिलने से पहले वहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को ट्रांजिट करना पड़ता है।तो थोड़ी परेशानी होती है।इमरजेंसी में इस तरह की समस्या को दूर करने के लिए मैनेज करने का प्लान कर रहे है।

“गया में हाई-प्रोफाइल रेड: पूर्व सांसद के ठिकाने से नशीली दवाओं का जाल उजागर

बिहार के गया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली और नशीली दवाओं के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू एरिया पीपरपांती मोहल्ले में पूर्व सांसद रंजीत उर्फ रन सिंह के आवास पर छापेमारी की गई। जहां से टीम ने भारी मात्रा में नकली और नशीली दवाएं बरामद की हैं

सरकारी भवन के अंदर चल रहा था खेल!

चौंकाने वाली बात यह है कि जिस भवन में छापेमारी हुई, उसके निचले हिस्से में पशुपालन और मत्स्य विभाग का सरकारी कार्यालय संचालित हो रहा था, जबकि ऊपर के बंद कमरों में अवैध दवा कारोबार चलाया जा रहा था।ड्रग विभाग और पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है।ड्रग्स विभाग इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की तैयारी में है।

“Fake Booking, Real Theft: बोधगया में होटल में ठहराकर किया बड़ा खेल”

शादी समारोह की शूटिंग का झांसा देकर बोधगया बुलाए गए वीडियोग्राफरों के साथ चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। झारखंड से आए वीडियोग्राफरों का लाखों रुपये का कैमरा और शूटिंग का उपकरण चोरी कर लिया गया।
पीड़ितों टिंकू कुमार ने बताया कि 22 मई को उन्हें फोन कर बोधगया में शादी की शूटिंग के लिए बुलाया गया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने लोकेशन भेजकर एक दिन पहले पहुंचने और होटल में ठहरने की व्यवस्था किए जाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद वह झारखंड के हजारीबाग से बोधगया पहुंचे।
रात में एक युवक उन्हें होटल लेकर गया और कमरा दिलवाया। कुछ देर बाद युवक ने उन्हें फ्रेश होकर खाना खाने के लिए बाहर भेज दिया। होटल में भोजन की व्यवस्था नहीं होने की बात कहकर करीब 200 मीटर दूर भेजा गया।
जब वे खाना खाकर लौटे, तो कमरे से उनका सारा सामान गायब था। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई है।बताया कि यह पूरी घटना प्लान तरीके से अंजाम दी गई। होटल में लगे कैमरों का एंगल भी बदला हुआ था, जिससे फुटेज साफ नहीं दिख रहा है।
पीड़ितों ने बोधगया थाना में आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इमामगंज में कल्पना पटवारी के भक्ति गीतों से भक्तिमय हुआ गांव,झूमे श्रद्धालु

गया जिले के इमामगंज प्रखंड के विश्रामपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सह श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के समापन पर रविवार को भोजपुरी लोकगायिका कल्पना पटवारी के भक्ति गीतों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।अपने मधुर और दमदार गायन से उन्होंने देर रात तक श्रद्धालुओं और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भोजपुरी लोकगीत, देवी गीत और भक्ति संगीत की शानदार प्रस्तुति दी, जिस पर हजारों की संख्या में मौजूद लोग देर रात तक तालियां बजाते और झूमते नजर आए। यज्ञ समिति की ओर से भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों से लाखों की संख्या में लोग पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर समिति के सदस्य सक्रिय दिखे। श्रद्धालुओं ने कहा कि यज्ञ के अंतिम दिन सांस्कृतिक संध्या में कल्पना पटवारी की प्रस्तुति ने आयोजन को यादगार बना दिया।