Breaking News
रेलवे ट्रैक पर मिला शिक्षक का शव, दोनों पैर बंधे मिले; हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका

गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में एक सरकारी शिक्षक की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। बेलागंज और चाकंद रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के समीप शिक्षक का शव मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव के दोनों पैर गमछे से बंधा मिला है।
रविवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की स्थिति संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

मृतक की पहचान बुनियादगंज थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी मोहम्मद खैरूउद्दीन (36 वर्ष) के रूप में हुई है। वह शिक्षा विभाग में शिक्षक थे और नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-48 स्थित पठान टोली प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने पहले शिक्षक की हत्या की और फिर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है

 

AIआधारित तस्वीर

गयाजी एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने पहुंचा RPF जवान, स्कैनर ने खोल दी पोल; बैग से मिले कारतूस

गयाजी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को सुरक्षा जांच के दौरान एक RPF जवान के बैग से दो जिंदा कारतूस बरामद होने से हड़कंप मच गया। जवान इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली जाने की तैयारी में था, तभी स्कैनिंग के दौरान उसके बैग में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी।
सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत बैग की तलाशी ली, जिसमें दो जिंदा कारतूस मिले। इसके बाद जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। घटना की सूचना मगध मेडिकल थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम एयरपोर्ट पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
कारतूस जवान के निजी बैग से बरामद हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि कारतूस बैग में कैसे पहुंचे और उन्हें ले जाने का उद्देश्य क्या था।

मगध मेडिकल थाना पुलिस ने जवान को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बरामद कारतूसों की वैधता और उनसे जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

AI आधारित तस्वीर

महाबोधि मंदिर में सिक्किम हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति व पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के परिजनों ने किया दर्शन, विश्व शांति की कामना

विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में शनिवार को सिक्किम उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति भास्कर राज प्रधान तथा पटना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय के परिजनों एवं अन्य अतिथियों ने भगवान बुद्ध के समक्ष श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर विश्व शांति, मानव कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की।
न्यायमूर्ति भास्कर राज प्रधान अपने परिवार एवं सहयोगी कर्मियों के साथ बोधगया पहुंचे थे। वहीं मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय के परिवार के सदस्य एवं अतिथि भी गया भ्रमण के दौरान महाबोधि मंदिर पहुंचे। दोनों शिष्टमंडलों ने एक साथ महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
महाबोधि मंदिर परिसर पहुंचने पर बीटीएमसी की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी एवं केयरटेकर भिक्षु दीनानंद ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध के समक्ष पूजा-अर्चना एवं मंगल सूत्रपाठ कराया गया तथा सभी के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की गई।
दर्शन के बाद अतिथियों ने पवित्र बोधि वृक्ष सहित महाबोधि मंदिर परिसर के विभिन्न पवित्र स्थलों का अवलोकन किया। उन्होंने मंदिर की आध्यात्मिक गरिमा, शांत वातावरण और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए विजिटर बुक में अपने विचार भी दर्ज किए।
कार्यक्रम के अंत में बीटीएमसी द्वारा अतिथियों को भगवान बुद्ध की प्रतिमा, पवित्र बोधि वृक्ष का पत्ता, महाबोधि महाविहार से संबंधित पुस्तिका तथा मंदिर में अर्पित चीवर स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट किया।

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से ANMMCH की OPD ठप, घंटों भटकते रहे मरीज

गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को ओपीडी सेवा ठप्प कर दी है।जिसके कारण अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने बताया कि हॉस्टल की जर्जर स्थिति, खराब सड़क, स्वच्छता की कमी, मेस की अव्यवस्था, पेयजल संकट और बिजली की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई बार प्रशासन को बताने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।
मांगों के समर्थन में जूनियर डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विभागों की ओपीडी सेवाओं को बाधित कर दिया। इसके कारण दूर-दराज से इलाज कराने पहुंचे मरीजों को बिना उपचार लौटना पड़ा।

प्रदर्शन करते जूनियर डॉक्टर्स

प्रदर्शन कर रही जूनियर डॉक्टर आर्या ने बताया कि छात्रों को हॉस्टल तक की व्यवस्था नहीं की गई।कई बार अस्पताल अधिक्षक के बाहर प्रदर्शन कर चुके है।सुबह से लेकर प्रदर्शन कर बैठे है।प्राचार्य के द्वारा कोई जवाब नहीं दिया जाता है। ओपीडी बंद करा देना अच्छा नहीं लगता लेकिन मजबूर है।
23,24 बैच के छात्रों का मेस का बुरा है।जहां तहां बैठकर खाना खाना पड़ता है।खाने की सुविधा तक नहीं दी जाती। ऐसे में मरीजों को बेहत्तर स्वास्थ्य सुविधा कैसे दे पाएंगे।शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जता रहे है।अगर मांग पूरी नहीं होगी तो अनिश्चितकालीन रखेंगे।

कॉलेज के प्राचार्य लता शुक्ला द्विवेदी ने बताया कि पुराना हॉस्टल टूटा है।गर्ल्स को किसी तरह ठहराया गया है।सुरक्षा को लेकर एक कमरे में 3 से 4 छात्राओं को ठहराया गया है।2022 से विभाग को लिखा गया है।जिसके कारण जूनियर डॉक्टरों आक्रोशित हो गए है।इंटर्न का कुछ हॉस्टल में जिसमे पास आउट के बाद भी अवैध रूप से कब्जा किए हुए है।जिसे प्रशासन के द्वारा हटाया जायेगा।हॉस्टल बनेगा तो मेस भी बनेगा।आम मरीजों को परेशानी हो रही है।कुछ मरीजों को इमरजेंसी में देखा जा रहा है।स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी से बात कर इसे सुलझाया जाएगा।

तिलैया डैम में दर्दनाक हादसा: बोधगया के अविनाश कुमार की नहाने के दौरान डूबने से मौत

झारखंड के तिलैया डैम में दर्दनाक हादसे में बोधगया निवासी की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अविनाश कुमार के रूप में हुई है, जो सुखदेव प्रसाद के पुत्र थे और बोधगया के पछछटी मोहल्ले का रहने वाले था।
बताया जा रहा है अविनाश कुमार आज शुक्रवार को हीं तिलैया डैम घूमने गए था। इसी दौरान नहाने के क्रम में वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से उन्हें पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बोधगया में भी शोक का माहौल है।परिजन तिलैया डैम घटनास्थल के लिए रवाना हो गए है।

 

AI आधारित तस्वीर

महाबोधि मंदिर पहुंचे कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना

 

बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने गयाजी प्रवास के दौरान विश्वप्रसिद्ध महाबोधि मंदिर पहुंचे।जहां गर्भगृह में भगवान बुद्ध के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने शांति, सद्भाव, मानव कल्याण तथा बिहार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

महाबोधि मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के दौरान कृषि मंत्री ने भगवान बुद्ध के प्रति श्रद्धा अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के विचार आज भी पूरी दुनिया को शांति, सह-अस्तित्व, अहिंसा और करुणा का मार्ग दिखाने में प्रेरणास्रोत हैं।

मंत्री के मंदिर आगमन के दौरान बीटीएमसी सचिव डॉ महाश्वेता महारथी के द्वारा स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया।साथ हीं कई भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।

विश्व पर्यावरण दिवस पर मगध विश्वविद्यालय में NSS द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर मगध विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया।
प्रभात फेरी विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण बचाने और हरियाली बढ़ाने से जुड़े नारे लगाए। स्वयंसेवकों ने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की अपील की।
इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं छात्रों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

गया में भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक में मारी टक्कर,टक्कर में 3 युवक घायल, गुस्साए लोगों ने फूंका वाहन

गया शहर के कटारी हिल रोड स्थित पाम गार्डन के समीप गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
तेज गति से आ रही पिकअप वैन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गया।जिसमे वह बुरी तरह घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
हादसे से नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने पिकअप वैन को पकड़ लिया और उसमें आग लगा दी। देखते ही देखते वाहन आग की लपटों में घिर गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही रामपुर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच में जुटी है

खाते में 294 करोड़ 80 लाख रुपये देख युवक रह गया दंग, बैंकिंग सिस्टम पर उठे सवाल

डिजिटल बैंकिंग के दौर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गया जिले के बोधगया प्रखंड अंतर्गत मस्तपुरा गांव निवासी एक युवक के बैंक खाते में अचानक 294 करोड़ 80 लाख रुपये का बैलेंस दिखाई देने लगा। खाते में इतनी बड़ी राशि देखकर युवक खुद हैरान है और पूरे इलाके में यह चर्चा का विषय बन गया है।
मस्तपुरा गांव निवासी विकास कुमार इलेक्ट्रिकल और प्लंबर मिस्त्री हैं ।उसने बताया कि उनका जियो पेमेंट्स बैंक का खाता पिछले लगभग पांच वर्षों से सक्रिय है। दो दिन पहले जब उन्होंने जियो फाइनेंस ऐप के माध्यम से अपना बैंक बैलेंस चेक किया तो खाते में 2,94,80,00,000 रुपये (294 करोड़ 80 लाख रुपये) का बैलेंस दिख रहा है।
पहली बार बैलेंस देखने पर उन्हें लगा कि यह कोई तकनीकी गड़बड़ी होगी, लेकिन गुरुवार शाम दोबारा बैलेंस जांचने पर भी वही राशि दिखाई दी। इसके बाद उनकी हैरानी और बढ़ गई।
विकास कुमार ने बताया कि खाते के संचालन के दौरान अब तक उनके खाते में अधिकतम 6 से 7 लाख रुपये तक का ही लेनदेन हुआ है। ऐसे में अचानक सैकड़ों करोड़ रुपये का बैलेंस दिखना उनके लिए किसी रहस्य से कम नहीं है। किसी संभावित बैंकिंग त्रुटि या तकनीकी समस्या की आशंका को देखते हुए उन्होंने खाते से राशि निकालने या किसी प्रकार का लेनदेन करने की कोशिश नहीं की।

घटना की जानकारी फैलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग विकास के घर पहुंचकर मामले की जानकारी लेने लगे। सोशल मीडिया पर भी यह खबर तेजी से फैलने लगा।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि खाते में दिखाई दे रही यह राशि किसी तकनीकी गड़बड़ी का परिणाम है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

आईजी के जनता दरबार में पहुंचे विकास और विनोद, मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप

बोधगया के विकास कुमार और विनोद कुमार ने गुरुवार को मगध रेंज के आईजी के जनता दरबार में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। दोनों ने संयुक्त आवेदन देकर आरोप लगाया कि बोधगया थाना क्षेत्र के टिका बीघा गांव निवासी सुनील कुमार कोमल और धीरज कुमार कोमल द्वारा उन्हें लगातार बेवजह परेशान किया जा रहा है।
आवेदन में कहा गया है कि संबंधित लोगों द्वारा बाजार एवं सार्वजनिक स्थानों पर उनके बारे में अनाप-शनाप बातें कही जाती हैं, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है और वे मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे है।

विकास कुमार और विनोद कुमार ने अपने आवेदन में स्पष्ट किया कि उनका संबंधित पैतृक संपत्ति से कोई लेना-देना नहीं है, इसके बावजूद उन्हें विवाद में घसीटकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।