Breaking News
बिहार पर्यटन को देशभर में नई पहचान दिलाने की पहल, 50 ट्रैवल पार्टनर्स ने जाना गया-बोधगया का आध्यात्मिक वैभव

बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने एवं देशभर के ट्रैवल पार्टनर्स को बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत से परिचित कराने के उद्देश्य से ABTO (Association of Buddhist Tour Operators) द्वारा बिहार सरकार के पर्यटन विभाग के सहयोग से 18 से 20 अगस्त 2026 तक तीन दिवसीय FAM Trip का सफल आयोजन किया गया।

इस FAM Trip में भारत के विभिन्न राज्यों से आए करीब 50 टूर ऑपरेटर्स एवं ट्रैवल पार्टनर्स ने भाग लिया। प्रतिभागियों को बोधगया, गया, राजगीर और नालंदा के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया गया तथा बिहार के पर्यटन की संभावनाओं से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का विशेष उद्देश्य आगामी पितृपक्ष मेला को सफल बनाने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से आए ट्रैवल पार्टनर्स को गया-बोधगया की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता, पर्यटन सुविधाओं और स्थानीय पर्यटन स्थलों की जानकारी देना था।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ABTO के General Secretary  कौलेश कुमार , कार्यक्रम संयोजक रामजी शर्मा, सुदामा प्रसाद , मनीष मिश्रा , अरुण राजा , राहुल कश्यप , मृत्युंजय कुमार , सहेंद्र जी , वैभव जी , धीरज जी एवं ABTO बिहार के सदस्यों एवं बिहार के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पूरे कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग दिया।

इसके अलावा बिहार पर्यटन विभाग, बोधगया के श्री मनमोहन जी, बोधगया के 10 से अधिक होटल एवं करीब 15 ट्रैवल पार्टनर्स ने भी आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

ABTO के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के FAM Trip के माध्यम से देशभर के ट्रैवल एजेंट एवं टूर ऑपरेटर्स को बिहार के पर्यटन स्थलों की वास्तविक जानकारी मिलती है, जिससे आने वाले समय में बिहार में घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी।

तीन दिवसीय इस आयोजन ने न केवल ट्रैवल इंडस्ट्री के लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर दिया, बल्कि बिहार पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत तरीके से प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *