Breaking News
डोभी में बीच सड़क धू-धू कर जली चलती गाड़ी, आग की लपटें देख मची भगदड़

गया जिले के डोभी में शुक्रवार को उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब गया की ओर से जा रही एक चलती चार पहिया गाड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी से आग की लपटें उठने लगीं। घटना डोभी में ओवरब्रिज के नीचे की बताई जा रही है। गनीमत रही कि गाड़ी में सवार सभी यात्रियों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
गाड़ी गया की ओर से आ रही थी। जैसे ही वाहन डोभी में ओवरब्रिज के नीचे पहुंचा, अचानक उसमें आग लग गई। गाड़ी से धुआं और आग की लपटें निकलती देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं, वाहन में बैठे यात्रियों के बीच भी कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आग लगते ही यात्रियों ने बिना देर किए गाड़ी से बाहर निकलना शुरू कर दिया। सभी लोग सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे।

घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए वाहनों का आवागमन भी थम गया। सड़क से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने भी अपनी गाड़ियां रोक दीं। आसपास के लोग घटनास्थल पर जुटने लगे। अचानक सड़क पर लगी आग के कारण कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *