Breaking News
थाईलैंड से गया जी एयरपोर्ट पहुंचीं दो महिलाएं, बैग की तलाशी लेते ही खुला राज, एक्स-रे जांच में सामने आई 10 करोड़ का गांजा

गया जी एयरपोर्ट पर बुधवार को कस्टम विभाग की टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाईलैंड से आई पंजाब की दो महिलाओं को करीब 10 किलोग्राम मारिजुआना (गांजा) के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। एयरपोर्ट पर इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं।

दोनों महिलाएं बुधवार की सुबह थाईलैंड से थाई एयरवेज की फ्लाइट से गया जी एयरपोर्ट पहुंची थीं। इसके बाद यात्री अपने सामान के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलने की प्रक्रिया में थी। इसी दौरान सुरक्षा जांच के दौरान दोनों महिलाओं के सामान पर सुरक्षाकर्मियों को संदेह हुआ।

एयरपोर्ट पर सामान की जांच के दौरान एक्स-रे मशीन में दोनों महिलाओं के बैग संदिग्ध नजर आए। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों सहित अन्य सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। शुरुआती पूछताछ के बाद दोनों के सामान की बारीकी से तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान चार अलग-अलग बैग में बेहद सावधानी से छिपाकर रखा गया करीब 10 किलोग्राम मारिजुआना बरामद हुआ। इसके बाद कस्टम विभाग की टीम ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। बरामद गांजे को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

दोनों महिलाएं पंजाब की रहने वाली बताई जा रही हैं। वे थाईलैंड से गया जी एयरपोर्ट पहुंची थीं। नशीले पदार्थ को चार बैग में छिपाकर लाया जा रहा था, ताकि सुरक्षा जांच के दौरान किसी को शक नहीं हो।

फाइल फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *