गया के लाल शोएब खान का कमाल: ओमान टीम से खेलकर गांव लौटे, स्कूल में हुआ भव्य स्वागत
गया जिले के नक्सल प्रभावित इमामगंज प्रखंड के कोठी गांव के रहने वाले युवा क्रिकेटर शोएब खान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर गया जिले का नाम रोशन किया है। ओमान की राष्ट्रीय टीम से खेल चुके शोएब अपने पैतृक गांव गया लौटे हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
शोएब खान का शुरुआती जीवन संघर्षों से भरा रहा। सीमित संसाधनों और नक्सल प्रभावित क्षेत्र में रहने के बावजूद उन्होंने शोएब खान को पढ़ाई और क्रिकेट के प्रति लगन को हमेशा प्रोत्साहित किया। इसी मेहनत के कारण शोएब आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक पहुंचे है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार शुरुआत मार्च 2022 में UAE ट्राई-नेशन सीरीज़ के दौरान शोएब खान ने वनडे क्रिकेट में 105 रनों की पारी खेलकर अपना पहला शतक जड़ा। इस दमदार प्रदर्शन ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।
T20 विश्व कप में मिला मौका
शानदार प्रदर्शन के दम पर मई 2024 में ICC पुरुष T20 विश्व कप 2024 के लिए ओमान टीम में उनका चयन हुआ। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ खेलते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
भारतीय मूल के खिलाड़ियों की लंबी सूची में शामिल
शोएब खान उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो भारतीय मूल के होने के बावजूद दूसरे देशों के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं।
जिन्होंने विदेशों में क्रिकेट के क्षेत्र में नाम कमाया है।
ओमान के लिए T20 2025 खेलने के बाद शोएब खान अपने पैतृक गांव इमामगंज के कोठी पहुंचे। यहां लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
शोएब ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बोधगया स्थित ज्ञान भारती रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स से पूरी की थी। उनके आगमन पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सम्मान समारोह सह परिचर्चा सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत शोएब खान की सफलता यह साबित करती है कि कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत और लगन से गोल हासिल किया जा सकता है। आज वे युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।

