Breaking News
“SI परीक्षा से पहले गया में पुलिस का नाइट एक्शन: होटल-लॉज में आधी रात जांच”

आगामी बिहार पुलिस अवर निरीक्षक (SI) परीक्षा और शहर में अपराध नियंत्रण को लेकर गया पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर सीटी एसपी कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में मंगलवार की मध्यरात्रि शहर के विभिन्न होटल और लॉजों में सघन जांच अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस टीम ने होटल-लॉज में ठहरे संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की, साथ ही आगंतुकों के पहचान पत्र, रजिस्टर और अन्य अभिलेखों की बारीकी से पड़ताल की। कई स्थानों पर होटल संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी को भी ठहराने की अनुमति न दी जाए।जांच करते पुलिस अधिकारी यह अभियान परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *