गया में वज्रपात का कहर: भैंस चराने गए दिनेश यादव की हुई मौत,आकाशीय बिजली बनी काल
- गया जिले डुमरिया प्रखंड के भदवर थाना क्षेत्र के किसुनचक गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। भैंस चराने निकले 32 वर्षीय दिनेश यादव की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया है।
दिनेश यादव सुबह करीब 7:30 बजे घर से एक किलोमीटर दूर बीजूआ बरवाडीह के हरिईयाटाड़ में भैंस चराने गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली, तेज गरज के साथ बारिश शुरू हुई और देखते ही देखते आकाशीय बिजली दिनेश यादव पर गिर गई। बिजली का झटका इतना जबरदस्त था कि वह मौके पर मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
बताया जा रहा है कि दिनेश यादव परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। मजदूरी कर वह पत्नी, दो बेटों और दो बेटियों का पालन-पोषण करते थे। घटना के बाद परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।


