इमामगंज में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, पूर्व पैक्स अध्यक्ष के घर हुआ ब्लास्ट, 4 झुलसे
गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में पूर्व पैक्स अध्यक्ष के घर गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास का पूरा इलाका दहल उठा और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इमामगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
फिलहाल गैस सिलेंडर ब्लास्ट के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 


