Breaking News
चलती ट्रेन में मां से बिछड़ी 2 साल की नन्ही बच्ची, गया जंक्शन पर RPF ने किया रेस्क्यू; ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ बना सहारा

कभी-कभी कुछ क्षणों की लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, लेकिन समय पर की गई सतर्कता एक मासूम की जिंदगी को सुरक्षित भी कर देती है। ऐसा ही एक भावुक मामला गया जंक्शन पर सामने आया। जहां चलती ट्रेन में अपनी मां से बिछड़ गई दो वर्षीय नन्ही बच्ची को RPF ने सुरक्षित रेस्क्यू किया है।

शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन में यात्रा के दौरान तिलैया स्टेशन पर एक महिला अपना सामान उतार रही थी। इसी बीच ट्रेन खुल गई और महिला प्लेटफॉर्म पर ही रह गई, जबकि उसकी करीब दो साल की बच्ची ट्रेन में ही छूट गई। बच्ची इतनी छोटी थी कि वह अपना नाम और परिजनों की कोई जानकारी नहीं बता पा रही थी।
ट्रेन के गया पहुंचते ही RPF अधिकारियों और जवानों ने बच्ची को रेस्क्यू किया है।RPF की टीम ने रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क को सुपुर्द किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *