Breaking News
गया में दिनदहाड़े बंद मकानों पर चोरों का धावा, वास्तु विहार फेज-3 के छह घरों में लाखों की चोरी

गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित कईया के वास्तु विहार फेज-3 में गुरुवार को दिनदहाड़े चोरों ने बंद पड़े 6 घरों को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि चोरी हुए घरों के परिवार के लोग किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने बंद मकानों के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति लेकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी तब मिली जब घरों के मालिक वापस लौटे और दरवाजों के ताले टूटे मिले। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद तत्काल मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
एक साथ छह घरों में चोरी की बड़ी घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *