गया पहुंचे प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा, विष्णुपद मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं गया जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा शनिवार को गया पहुंचे। गया आगमन के बाद विष्णुपद पहुंचकर भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना की।
मंदिर के गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रभारी मंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री का स्वागत किया और उनके साथ मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।
पूजा-अर्चना के बाद विजय कुमार सिन्हा ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया तथा श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की। उनके गया आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया
पूजा करते पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा




आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गया एयरपोर्ट सहित बोधगया के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का सघन निरीक्षण किया गया।सीटी एसपी कोटा किरण कुमार ने गया एयरपोर्ट परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को सुरक्षा व्यवस्था पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश, वीआईपी मूवमेंट, पार्किंग और सुरक्षा जांच व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।



है। घटना नौरंगा मोड़ फोरलेन बाईपास की है, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने पैदल जा रहे किशोर को रौंद दिया। हादसे में छात्र की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई।
