Breaking News
म्यांमार राष्ट्रपति के बोधगया दौरे को लेकर हाई अलर्ट, एयरपोर्ट से महाबोधि मंदिर तक सुरक्षा कड़ी, घोषित हुआ RED ZONE

म्यांमार के राष्ट्रपति के बोधगया आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गया एयरपोर्ट सहित बोधगया के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का सघन निरीक्षण किया गया।सीटी एसपी कोटा किरण कुमार ने गया एयरपोर्ट परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को सुरक्षा व्यवस्था पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश, वीआईपी मूवमेंट, पार्किंग और सुरक्षा जांच व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।
वहीं डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से बोधगया के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, वीआईपी मूवमेंट तथा विधि-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों का गहन निरीक्षण किया गया।राष्ट्रपति के दौरे को लेकर बोधगया और गया शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।डीएम और एसएसपी ने Temporary Red Zone / No Drone Fly Zone घोषित किया गया है।
निर्धारित मार्गों एवं आसपास के क्षेत्रों में 30 मई तक ड्रोन उड़ाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बोधगया में ट्रैफिक प्लान बदला गया है।
ज़िला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्धारित निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *