Breaking News
गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में हीट वेव के तीन मरीज हुए भर्ती

गया जिला का लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण हीट वेव के मरीज अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में आना सुरु हो गया है अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में बने हीट वेव से पीड़ित मरीजों के लिए बने स्पेशल वार्ड में हीट वेव के तीन मरीजों को भर्ती किया गया है जंहा पर हीट वेव से पीड़ित मरीजों का डॉक्टरों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है । ज्ञात हो कि इस समय गया जिला का तापमान 45 से 46 डिग्री तक पहुंच गया है।और अब इस हीट वेव का असर लोगो के स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है वंही गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में हीट वेव से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए 110 बेड का स्पेशल वार्ड बनाया गया है ताकि हीट वेव से संबंधित कोई भी मरीज आने पर डॉक्टरों के द्वारा पीड़ित मरीजों का शीघ्र इलाज सुरु कर दिया जाए ,वंही गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में बने हीट वेव के स्पेशल वार्ड में हीट वेव से पीड़ित तीन मरीजों को भर्ती किया गया है।  

वंही इस संबंध में गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के अधीक्षक के के सिन्हा ने बताया की अभी गया जिला का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ है और अस्पताल में दो तीन दिनों से हीट वेव के मरीज आना सुरु हो गए है और आज के तारीख में हमारे अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में हीट वेव के तीन मरीज भर्ती है जिसमे एक मरीज पलामू का है दूसरा मरीज गुरुआ का है और तीसरा मरीज इमामगंज का है और सभी मरीजों का इलाज चल रहा है अभी हीट वेव से पीड़ित मरीजों का स्थित्ति पहले से बहुत अच्छा है और एक मरीज जब हमारे अस्पताल में आया था तो उसकी तबियत बहुत ज्यादा ही ख़राब थी मगर धीरे -धीरे वह भी अच्छा हो गया है और हमारे हीट वेव वार्ड के जो नोडल पदाधिकारी है उन्होंने ने कहा है की हीट वेव के भर्ती तीन मरीजों में से दो मरीजों को आज डिस्चार्ज करने की संभावना है मगर अभी हमारे अस्पताल में हीट वेव के टीम मरीज है।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *