भीषण गर्मी में ‘पसीना-पसीना’ हुए भगवान! गया से अनोखी खबर,लगाए गए कूलर और पंखा
गया में भीषण गर्मी से जहां आम लोग परेशान है वहीं अब भगवान को यह गर्मी सताने लगी है।शहर के रामशिला ठाकुरबाड़ी में स्थित भगवान गणेश की प्रतिमा से पसीना बह रहा है।मंदिर के पुजारी बताते है कि भीषण गर्मी में भगवान परेशान नहीं हो इसके लिए पंखा और कूलर लगाया गया है।उनके वस्त्र को भी गर्मी का ध्यान में रखकर बनाया गया है।

यह मंदिर भगवान राम से जुड़ा है।विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला में यहां पिंडदान किया जाता है ।मान्यता के अनुसार भगवान श्री राम गया में पिंडदान के दौरान यहां ठहरे थे।
टिकारी महाराज के गोपाल शरण के द्वारा मंदिर का निर्माण करवाया गया था।यहां विशाल मूंगे की भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित है।जो पूरे भारतवर्ष में अद्वितीय है।गणेश जी की सूंड दाई तरफ है इसलिए इसे सिद्धि विनायक गणेश के नाम से जाने जाते है।वहीं वैज्ञानिक कारण यह बताते है मूंगा की प्रवृति गर्म होती है इसलिए भगवान गणेश की प्रतिमा से गर्मी के दिनों में पसीजता है।इसे लेकर कूलर और पंखा लगाया जाता है।यह पिछले कई वर्षों से की जाती रही है।इस बार भी 42 डिग्री तापमान बढ़ने पर कूलर लगाया गया है।
वहीं मंदिर में हीं स्फटिक का शिवलिंग भी है। देश का तीसरा स्फटिक शिवलिंग गया में स्थित है। पहला स्फटिक शिवलिंग रामेश्वरम में और दूसरा जम्मू के रघुनाथ मंदिर में और तीसरा यहां रामशिला पहाड़ के पास स्थित है। मान्यता के अनुसार भगवान राम और लक्षमण, माता सीता के साथ जब राजा दशरथ का पिंडदान करने गया पहुंचे थे, उससे पहले इसी शिवलिंग की पूजा करके शिव का ध्यान किया था।

