“24 घंटे में गया पुलिस का एक्शन : हत्या कांड का किया खुलासा, अवैध संबंध को लेकर हुई थी हत्या,7 आरोपी गिरफ्तार
गया पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के अंदर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बोधगया थाना क्षेत्र के रामपुर मोहल्ले में हुई हत्या के बाद की गई, जहां पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर विशेष टीम बनाकर जांच शुरू की।
रामपुर मोहल्ले में सड़क के किनारे शव फेंके जाने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस मामले में बोधगया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें थाना पुलिस के साथ तकनीकी शाखा को भी शामिल किया गया।
जांच के दौरान सामने आया कि मृतक का एक महिला के साथ अवैध संबंध था, जिसे लेकर महिला के परिजनों ने साजिश रचकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं।



