गया में हाईवे किनारे जमीन कारोबारी का मिला शव , फैली सनसनी
गया में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक जमीन कारोबारी का शव सड़क किनारे मिली है।शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। मगध मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित पथरौरा हाईवे के समीप की घटना है।
मृतक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के नीम गली निवासी मोहम्मद इश्तियाक के रूप में हुई है, जो जमीन कारोबार और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। बताया जा रहा है कि मृतक मो. इश्तियाक रविवार से घर से लापता था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई थी।जिसके बाद आज सोमवार को पथरौरा हाईवे के पास एक शव मिला है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान मोहम्मद इश्तियाक के रूप में की। शव के गले पर काले निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना के बाद मगध मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए ANMMCH भेजा गया है।मगध मेडिकल थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


