Breaking News
“लव गुरु” का प्रेम से दूरी तो राजनीति से बढ़ी नजदीकी,मटुकनाथ पर चढ़ा सियासी रंग, किया FB पोस्ट

रिटायर्ड प्रोफेसर मटुकनाथ चौधरी ने एक फेसबुक पोस्ट कर भाजपा पर प्रहार तो दूसरी ओर जन सुराज पार्टी को सपोर्ट करने की बात कहा हैं।मटुकनाथ चौधरी ने अपने फेसबुक पोस्ट पर एक पोस्ट किया और युवाओ को वोट से चोट देने की अपील की है।साथ हीं पटना जिले के बांकीपुर सीट का जिक्र भी किया है।यह सीट भाजपा के कब्जे में है।2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में यहाँ से नितिन नवीन चुनाव जीते थे।जिसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाने के बाद वह राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए।जिसके बाद से यह सीट खाली है।जहां से उपचुनाव होना है।

उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है,”तोडो गढ प्रतिगामी पार्टी के बाँकीपुर के युवा -शक्तियो !
न चुप बैठो हृदय हार के
तोड दो सारे बंधन एक परिवार के.

देश को पीछे धकेलनेवाले
कितने मगरूर हैं पाकर तुम्हारे वोट
इसबार टूट जाय कमर, करो ऐसी चोट.

धो डालो कलंक पिछली हार के
जिताओ प्रशांत को, लाओ सुराज
समय कहाँ, अब तो बचे हैं दिन चार के.
तोड दो सारे बंधन एक परिवार के.
भाजपा पर प्रहार किया है तो वहीं दूसरी ओर जनसुराज को सपोर्ट करने की बात कही है।प्रेम छोड़ राजनीति में एंट्री:मटुकनाथ चौधरी का FB पोस्ट वायरल, BJP को दी चुनौती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *