Breaking News
तीर्थ यात्रा से लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा, बुजुर्ग महिला की मौत, चार घायल

धार्मिक स्थलों के दर्शन कर घर लौट रहे एक परिवार की खुशियां सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के रसुना गांव निवासी पारस सिंह का परिवार आगरा, अयोध्या, मथुरा, वृंदावन, जयपुर और विंध्याचल की यात्रा पूरी कर वापस लौट रहा था।तभी सासाराम के समीप उनकी कार को पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतना जोरदार था कि कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में पारस सिंह की पत्नी राबड़ी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं पुत्र मुकेश कुमार, पुत्रवधू रीना देवी, पोती सुहानी कुमारी और चालक संतोष कुमार भी जख्मी हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सासाराम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान राबड़ी देवी की मौत हो गई।वहीं अन्य घायलों को बेहतर उपचार के लिए गया भेजा गया।

रविवार को शव गांव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया। मृतक राबड़ी देवी का अंतिम संस्कार गया के विष्णुपद श्मशान घाट में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *