दिल्ली के बाद अब मुज्जफरपुर के अस्पताल के ICU में लगी आग ,बनी मौत का जाल! 6 से अधिक की मौत, दर्जनों घायल
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शहर के प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। अस्पताल के पांचवें तल्ले पर स्थित आईसीयू में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग देखते हीं देखते विकराल रूप ले लिया।
हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों व उनके परिजनों के बीच चीख-पुकार शुरू हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ-साथ रेस्क्यू ऑपरेशन

शुरू किया। घायलों को सुरक्षित निकालकर आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।
प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर मौजूद हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

