Breaking News
अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का संकल्प, गया पुलिस केंद्र में दीक्षांत समारोह संपन्न

गया पुलिस लाइन केंद्र में सिपाहियों के बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद शनिवार को दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में प्रशिक्षु सिपाहियों ने अनुशासन, ऊर्जा और समर्पण का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मगध क्षेत्र के आईजी विकास वैभव रहे। इस अवसर पर गया एसएसपी सुशील कुमार,सीटी एसपी कोटा किरण कुमार,पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित कई वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

दीक्षांत परेड के दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों ने शानदार मार्च पास्ट और परेड का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने सभी प्रशिक्षुओं को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की शपथ दिलाई तथा उन्हें सत्य और न्याय के मार्ग पर चलकर समाज एवं देश की सेवा करने का संदेश दिया।
समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे, जिससे पुलिस केंद्र का माहौल उत्साह और गौरव से भर गया। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित और पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *