अतिक्रमण की शिकायत लेकर पहुंचे युवक का सीओ से विवाद,वीडियो बनाते ही भड़के सीओ! वीडियो वायरल”
बोधगया अंचल कार्यालय में शनिवार को उस समय अचानक तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। जब अपनी समस्या को लेकर पहुंचे एक फरियादी और अंचलाधिकारी के बीच नोकझोंक हो गई। बताया जा रहा है कि फरियादी अतिक्रमण से जुड़े मामले में पिछले चार वर्षों से अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहा है और अपनी शिकायत के समाधान की मांग कर रहा था।
इसी दौरान फरियादी कार्यालय में अपनी बात रखते हुए वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगा। वीडियो बनाते देख अंचलाधिकारी नाराज हो गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने भी मामले को शांत कराने का प्रयास किया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
बताया जा रहा है कि फरियादी लंबे समय से अतिक्रमण संबंधी मामले के समाधान के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहा था। वहीं प्रशासनिक पक्ष की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने एक बार फिर सरकारी कार्यालयों में फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण और अधिकारियों के व्यवहार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

