गया महिला थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी निलंबित, एफआईआर दर्ज नहीं करने पर आईजी विकास वैभव की बड़ी कार्रवाई
प्राथमिकी दर्ज नहीं करने और कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में गया महिला थाना की थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी के खिलाफ मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने बड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की है। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर गया पुलिस केंद्र मुख्यालय में योगदान देने का आदेश दिया गया है। आवेदिका मनीषा कुमारी ने शिकाय
त की थी कि ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि मामले में महिला थानाध्यक्ष ने ससुराल पक्ष से प्रभावित होकर एफआईआर दर्ज नहीं की। इतना ही नहीं, पीड़िता को गया में मामला दर्ज करने के बजाय जमशेदपुर जाकर प्राथमिकी दर्ज कराने की सलाह दी गई।
मामले की जांच में प्रथम दृष्टया लापरवाही और मनमाने रवैये की पुष्टि होने पर आईजी ने तत्काल अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया।

