Breaking News
गया में STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ 2 गिरफ्तार

गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र में गया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सक्रिय पुलिसिंग के तहत अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया। पुलिस ने मौके से 8 देसी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस और 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसटीएफ से सूचना मिली कि ग्राम सिमरौर में सनोवर खान के घर अवैध हथियार छिपाकर रखे गए हैं। सूचना के सत्यापन के बाद एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से मकान की घेराबंदी कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक ट्रंक में रखे झोले से हथियार और कारतूस बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सानोवर वर खान (पुत्र स्व. मुमताज खान) और अल्ताफ खान (पुत्र मुस्ताक खान), दोनों निवासी सिसमोर, थाना नीमचक बथानी, जिला गया के रूप में हुई है। दोनों विधि-विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है। इस मामले में नीमचक बथानी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और किसी गिरोह से जुड़े होने की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *