Breaking News
गया में बड़ा हादसा: 30 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 3 वर्षीय बच्चा, ऑपरेशन रेस्क्यू जारी

गया जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत गुरपा थाना क्षेत्र के रंगून नगर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेलते-खेलते एक 3 वर्षीय मासूम बच्चा करीब 30 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
गुरपा थाना पुलिस तथा बचाव दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे है। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बचाव दल बोरवेल के आसपास आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करते हुए पाइप से ऑक्सीजन की मदद से बच्चे तक पहुंचाया गया है।
घटना के बाद बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी लगातार घटनास्थल पर मौजूद रहकर रेस्क्यू टीम का सहयोग कर रहे हैं।

प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल पर अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने और बचाव कार्य में सहयोग करने की अपील की है। समाचार लिखे जाने तक मासूम को बाहर निकालने का प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *