“Love Story का Horror End: छात्रा पर EX बॉय फ्रेंड का ब्लेड अटैक”
बिहार के समस्तीपुर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक कथित एक्स बॉयफ्रेंड ने पीजी की छात्रा पर बीच सड़क पर हीं चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब छात्रा परीक्षा देकर घर लौट रही थी।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख चौक के पास छात्रा परीक्षा देकर टोटो से घर लौट रही थी। उसी टोटो में उसके साथ आरोपी सुशील कुमार भी सवार था।इस दौरान दोनों के बीच रास्ते भर सामान्य बातचीत होती रही, लेकिन जैसे ही छात्रा उतरने लगी तभी आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर हमला कर दिया।
हमले में छात्रा घायल हो गई है।दोनों हाथ,गला और पीठ पर गंभीर चोटें आई है।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां इलाज की जा रही है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी पिछले करीब 6 साल से उसे परेशान कर रहा था।
पहले भी बहला-फुसलाकर भगा ले गया था
उस मामले में कोलकाता में केस दर्ज हुआ था
उसी के बाद वह परिवार के साथ कोलकाता रहने लगी थी। हाल ही में परीक्षा देने समस्तीपुर आई थी, जहां यह हमला हुआ।इस मामले में आरोपी सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।घटना मंगलवार की है।



यह अभियान परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया गया है।



बिहार के गया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली और नशीली दवाओं के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू एरिया पीपरपांती मोहल्ले में पूर्व सांसद रंजीत उर्फ रन सिंह के आवास पर छापेमारी की गई। जहां से टीम ने भारी मात्रा में नकली और नशीली दवाएं बरामद की हैं
