गया में 43 डिग्री पार,ANMMCH के इमरजेंसी में स्ट्रेचर और टेबल पर की जा रही इलाज,लगाया गया स्लाइन
अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ के के सिन्हा ने बताया की अभी गया जिला का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ है और अस्पताल में दो तीन दिनों से हीट वेव के मरीज आना सुरु हो गए है और आज के तारीख में हमारे अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में हीट वेव के तीन मरीज भर्ती है जिसमे एक मरीज पलामू का है दूसरा मरीज गुरुआ का है और तीसरा मरीज इमामगंज का है और सभी मरीजों का इलाज चल रहा है अभी हीट वेव से पीड़ित मरीजों का स्थित्ति पहले से बहुत अच्छा है और एक मरीज जब हमारे अस्पताल में आया था तो उसकी तबियत बहुत ज्यादा ही ख़राब थी मगर धीरे -धीरे वह भी अच्छा हो गया है और हमारे हीट वेव वार्ड के जो नोडल पदाधिकारी है उन्होंने ने कहा है की हीट वेव के भर्ती तीन मरीजों में से दो मरीजों को आज डिस्चार्ज करने की संभावना है मगर अभी हमारे अस्पताल में हीट वेव के टीम मरीज है। वंही अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में स्ट्रेचर,टेबल और कुर्सी पर मरीजों को लिटाकर इलाज किए जाने के सवाल पर कहा कि इमरजेंसी का जगह थोड़ा छोटा है मैनेज करने की कोशिश कर रहे है।चुकी दोपहर से लेकर सुबह तक जो इमरजेंसी में आते है उन्हें बेड मिलने से पहले वहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को ट्रांजिट करना पड़ता है।तो थोड़ी परेशानी होती है।इमरजेंसी में इस तरह की समस्या को दूर करने के लिए मैनेज करने का प्लान कर रहे है।


बिहार के गया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली और नशीली दवाओं के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू एरिया पीपरपांती मोहल्ले में पूर्व सांसद रंजीत उर्फ रन सिंह के आवास पर छापेमारी की गई। जहां से टीम ने भारी मात्रा में नकली और नशीली दवाएं बरामद की हैं

अपने मधुर और दमदार गायन से उन्होंने देर रात तक श्रद्धालुओं और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भोजपुरी लोकगीत, देवी गीत और भक्ति संगीत की शानदार प्रस्तुति दी, जिस पर हजारों की संख्या में मौजूद लोग देर रात तक तालियां बजाते और झूमते नजर आए। यज्ञ समिति की ओर से भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों से लाखों की संख्या में लोग पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर समिति के सदस्य सक्रिय दिखे। श्रद्धालुओं ने कहा कि यज्ञ के अंतिम दिन सांस्कृतिक संध्या में कल्पना पटवारी की प्रस्तुति ने आयोजन को यादगार बना दिया।


