Breaking News
नेपाल त्रासदी के मृतकों की आत्मशांति को लेकर बोधगया मठ में जले हजारों दीप, विदेशी श्रद्धालुओं ने की विशेष प्रार्थना

नेपाल में हुई त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति के लिए बोधगया मठ परिसर में सोमवार को विशेष प्रार्थना और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।जिसमे ताइवान, थाईलैंड और जापान से पहुंचे विदेशी श्रद्धालुओं के द्वारा हजारों दीप प्रज्वलित कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मठ परिसर में विद्वानों के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत हवन किया गया। इस दौरान वातावरण मंत्रोच्चारण और प्रार्थना से आध्यात्मिक हो उठा। विशेष पूजा में विभिन्न देशों से आए बौद्ध भिक्षुओं के साथ सनातन धर्म के संत और बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालु शामिल हुए।
श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर नेपाल त्रासदी में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति मिलने की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान बौद्ध और सनातन परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *