Breaking News
शव लेकर जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलटी, सड़क किनारे बैठे व्यक्ति को कुचला

गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के

दखिनगांव बाईपास के पास गुरुवार को शव लेकर जा रही एक एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान सड़क किनारे बैठे एक व्यक्ति एंबुलेंस की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *