Breaking News
राहुल गांधी के आपातकाल वाले बयान पर प्रेम कुमार का पलटवार, बोले- देश में स्थिति सामान्य, जनता को गुमराह न करें

गया सर्किट हाउस में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार पहुंचे है।इस दौरान राहुल गांधी ने ब्यान में कहा कि देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए पीएम आपातकालीन घोषित कर सकते है इस ब्यान पर गया में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने गुरुवार को कहा कि कहीं आपातकाल स्थिति नहीं,स्थिति सामान्य है।ईरान,इजरायल,अमेरिका का जो युद्ध चल रहा है देश में स्थिति सामान्य है।आम जनता को गैस,पेट्रोल,डीजल की समान्य आपूर्ति हो रही है।पीएम ने अपील की है कि डीजल,पेट्रोल की खपत कम करें।सोना नहीं खरीदे,विदेश की यात्रा नहीं करें।लोग इसका पालन कर रहे है।विपक्ष के नाते राहुल गांधी को सहयोग करना चाहिए न कि संकट की घड़ी में जनता को गुमराह करने वाला ब्यान दे रहे है।इससे बचना चाहिए।संकट के साथ पीएम का बातों का उन्हें अनुकरण करना चाहिए।

मुज़फ्फरपुर अस्पताल में अगलगी की घटना में हुई मौत मामले पर कहा कि घटना दुखद है।सरकार इस मामले की जांच कराएगी।दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी,पीड़ित परिवारों को सरकार सहायता भी प्रदान करेगी।

तेजप्रताप यादव ने विधि व्यवस्था को सीएम नहीं संभाल पा रहे है ब्यान पर कहा कि छोटी मुंह और बड़ी बात कर रहे है। सरकार में जब खुद थे तो बिहार की क्या स्थिति थी।आज बिहार में रामराज्य है।कानून का राज है।घटना घट भी रही है तो सरकार,पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है।

टीएमसी में बिखराव पर कहा कि अब बंगाल में कोई नाम लेने वाला भी नहीं है।अभी वहां भाजपा है।जो टीएमसी के अच्छे लोग है जो राष्ट्रवादी और राष्ट्रभक्त है जिनको राज्य की चिंता है वैसे लोग निश्चित तौर पर हमारे साथ पीएम के आत्मनिर्भर भारत,विकसित भारत बनाने का साकार करेंगे

दिल्ली के बाद अब मुज्जफरपुर के अस्पताल के ICU में लगी आग ,बनी मौत का जाल! 6 से अधिक की मौत, दर्जनों घायल

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शहर के प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। अस्पताल के पांचवें तल्ले पर स्थित आईसीयू में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग देखते हीं देखते विकराल रूप ले लिया।
हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों व उनके परिजनों के बीच चीख-पुकार शुरू हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ-साथ रेस्क्यू  ऑपरेशन

अस्पताल के बाहर लगी भीड़

शुरू किया। घायलों को सुरक्षित निकालकर आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।
प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर मौजूद हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

बोधगया में शराब माफियाओं पर पुलिस का एक्शन, अर्धनिर्मित मकान से लाखों की विदेशी शराब जब्त
शराब उतारते पुलिस बल

बोधगया थाना पुलिस ने मौनिया गांव स्थित एक अर्धनिर्मित मकान से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मौनिया गांव में एक अर्धनिर्मित मकान में अवैध रूप से शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर बोधगया थाना पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मकान से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई।साथ हीं एक बड़ा डीपफ्रीजर जब्त किया है।

बताया जा रहा है कि यह अर्धनिर्मित मकान पछटी मोहल्ला निवासी सोनू शर्मा उर्फ खड्डा का है। पुलिस टीम को आते देख शराब कारोबारी फरार हो गया। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

“बोधगया बाइक चोरी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे की बाइक चोरी, जांच में जुटी पुलिस”

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बोधगया के सक्सेना मोड़ स्थित आवास के बाहर से उनके छोटे पुत्र प्रवीण कुमार सुमन की बाइक चोरी हो गई। घटना के बाद इला बोधगया थाना में लिखित आवेदन दिया है।
प्रवीण कुमार सुमन अपनी हीरो डीलक्स (BR02PD-2615) बाइक आवास के बाहर खड़ी कर किसी काम से घर के अंदर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गया । बाहर निकला तो देखा की बाइक गायब है। जिसके बाद उन्होंने तत्काल बोधगया थाना को सूचना दी।
आवेदन मिलने के बाद बोधगया थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और बाइक चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

इस घटना ने एक बार फिर शहर में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब केंद्रीय मंत्री के आवास के बाहर से बाइक चोरी हो सकती है, तो आम लोगों की सुरक्षा का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री के घर के बाहर से बाइक चोरी होना बोधगया थाना पुलिस की सक्रियता और गश्ती पर सवाल खड़ा करती है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश जारी है।AI IMAGES

BTMC द्वारा कराया गया संघदान, विश्व शांति व जनकल्याण के लिए विशेष पूजा

ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति (बीटीएमसी) की ओर से बीटीएमसी परिसर में बौद्ध भिक्षुओं के बीच पारंपरिक संघदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण के बीच भगवान बुद्ध की विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा विश्व शांति, मानव कल्याण और समस्त प्राणियों के मंगल के लिए सुत्त पाठ किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न देशों एवं बौद्ध परंपराओं से जुड़े भिक्षुओं ने भाग लिया। सुत्त पाठ के दौरान श्रद्धालुओं ने भी उपस्थित होकर भगवान बुद्ध के उपदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। पूरे परिसर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक माहौल बना रहा।

इस अवसर पर बीटीएमसी के केयर टेकर भंते दीनानंद ने कहा कि ज्येष्ठ पूर्णिमा बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण तिथि है। संघदान केवल दान का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भिक्षु संघ के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और श्रद्धा प्रकट करने की प्राचीन परंपरा है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने दान, करुणा, मैत्री और सेवा को मानव जीवन का आधार बताया है। संघदान के माध्यम से इन्हीं मूल्यों को समाज में सशक्त बनाने का प्रयास किया जाता है।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से लोगों में सद्भाव, सहिष्णुता और मानवता की भावना विकसित होती है तथा समाज को शांति और भाईचारे का संदेश मिलता है। कार्यक्रम के दौरान 100 से ऊपर भिक्षुओं को भोजन करवाया गया। उसके उपरांत आवश्यक उपयोग की सामग्री भेंट की गई। संघदान कार्यक्रम श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं एवं बौद्ध अनुयायियों की सहभागिता रही।

गया के शुभम बने देश के नंबर-1 टॉपर, JEE Advanced 2026 में हासिल की ऑल इंडिया रैंक-1

गया जिले के नादरागंज स्थित ब्राह्मणी घाट मोहल्ले के होनहार छात्र शुभम कुमार ने JEE Advanced 2026 में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर जिले और पूरे बिहार का नाम रोशन कर दिया है। शुभम ने परीक्षा में 330 अंक प्राप्त कर देशभर में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
इससे पहले भी शुभम ने JEE Main 2026 के दोनों सत्रों में 100 पर्सेंटाइल हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। उनकी इस शानदार सफलता की खबर मिलते ही ब्राह्मणी घाट सहित पूरे गया शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। गया के एक छात्र ने शीर्ष स्थान हासिल कर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी शहर या संसाधन की मोहताज नहीं होती।
रिजल्ट घोषित होने के बाद शुभम के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने उनकी सफलता पर खुशी जताई।

बकाया रुपये के विवाद में भिड़े दो पक्ष, नादरगंज में मारपीट का CCTV वीडियो वायरल

गया शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नादरगंज इलाके में बकाया रुपये के विवाद ने रविवार को तूल पकड़ लिया। कथित मारपीट की घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नगर निगम वार्ड संख्या 38 के पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद हलीम पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने सिविल लाइन थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
अलीगंज निवासी एक व्यक्ति अपने बकाया रुपये की मांग को लेकर नादरगंज पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया, और देखते देखते मारपीट में बदल गया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि रुपये मांगने पर अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की गई। उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
दूसरी ओर, आरोपों के घेरे में आए पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद हलीम ने भी सिविल लाइन थाना में आवेदन देकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने घटना से संबंधित तथ्यों से पुलिस को अवगत कराया है और लगाए गए आरोपों पर अपनी सफाई दी है।

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। इसी फुटेज का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो की प्रामाणिकता और उसमें दिखाई गई परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक पुलिस द्वारा नहीं की गई है।

गया पहुंचे प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा, विष्णुपद मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं गया जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा शनिवार को गया पहुंचे। गया आगमन के बाद विष्णुपद पहुंचकर भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना की।
मंदिर के गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रभारी मंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री का स्वागत किया और उनके साथ मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।
पूजा-अर्चना के बाद विजय कुमार सिन्हा ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया तथा श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की। उनके गया आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गयापूजा करते पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग पहुँचे बोधगया, महाबोधि मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग हाइंग शनिवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के विशेष विमान से गया एयरपोर्ट पहुंचे।जहां बिहार के राज्यपाल और गया जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित कई अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।उसके बाद तहत बोधगया के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुए। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। ममहाबोधी मंदिर में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगे।
राष्ट्रपति के साथ म्यांमार सरकार के वरिष्ठ अधिकारी एवं उच्चस्तरीय शिष्टमंडल भी मौजूद है। उनके दौरे को देखते हुए महाबोधि मंदिर परिसर, प्रमुख मार्गों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
राष्ट्रपति अपने बोधगया प्रवास के दौरान वर्मीज बौद्ध मठ के साथ-साथ सुजाता मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर बोधगया में उत्साह के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह चाक-चौबंद था।

गया में छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया शिक्षक, पुलिस ने भेजा जेल

गया के आमस में शिक्षा जगत और शिक्षक छात्रा के संबंध को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आया है।इंटर स्कूल के एक शिक्षक को गांव के लोगों ने रात में नाबालिक छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।ग्रामीणों के द्वारा शिक्षक की इस हरकत के लिए जमकर पिटाई कर दी।जिसके बाद ग्रामीणों ने छात्रा के परिजनों और आमस थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।
इस मामले में पीड़ित छात्रा ने शिक्षक के विरुद्ध अवैध संबंध बनाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आरोपित शिक्षक रोहतास जिले के करहगर थाना क्षेत्र के समहुता गांव का रहने वाला है।वह पिछले 10 वर्ष से अधिक समय से हिंदी शिक्षक के पद पर कार्यरत है।

घटनास्थल पर FSL की टीम ने लिए जांच के नमूने